अम्बेडकरनगर। भाजपा सरकार पूरी लगन और कर्तव्य निष्ठा से संगठन के प्रति कार्य करना ही सच्चे कार्यकर्ता की असली पहचान है। जो कार्यकर्ता सत्य निष्ठा और संगठन के निर्देशानुसार कार्य करता है वह उच्च शिखर पर एक ना एक दिन पहुंच ही जाता है। हमारा लक्ष्य और उद्देश्य एक होना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित कर ही सफलता प्राप्त किया जा सकता है।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने जिला कार्यशाला को सम्बोधित हुए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में व्यक्त किया। जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सबसे महत्व पूर्ण अभियान मतदाता पुनरीक्षण अभियान है।जिसको गम्भीरता से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वा लें। आज का युवा ही कल का भविष्य है। देश की भविष्य निर्माता युवा ही देश को नई दिशा देने वाला है। जिला प्रभारी ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ता ही हैं।जो हमारी असली पूंजी हैं।उन्होंने भाजपा की सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को लग कर कार्य करने का आवाहन करते हुए।भाजपा के सभी पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ को सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित कर समय से पूर्ण करने का निर्देश जारी किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी ने जिला प्रभारी सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के निर्देशानुसार जनपद का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। जिले का कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी के निर्देशन में बनी योजना और रचना के अनुसार कार्य कर सभी विधान सभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने वाला है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लग कर एक एक पन्ने के मतदाताओं का मतदान पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में करवा कर जनपद की सभी सीटों पर जीत दिलाने वाला है।
बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि 29 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले शक्ति को संयोजक,प्रभारी,मण्डल अध्यक्ष,प्रभारी,विधान सभा प्रभारी की होने वाली बैठक में शामिल होने की रूप रेखा बनाई गई।मीडिया प्रभारी के अनुसार 29 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बैठक को देश के रक्षा मंत्री पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी संबोधित करेंगे। जिसमें अपेक्षित कार्यकर्ता शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से विधायक संजू देवी, अनीता कमल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, रमा शंकर सिंह, विधान सभा प्रभारी गोकरन द्विवेदी, बासु देव मौर्य, राम निहाल निषाद, पूर्वप्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्त, रफत एजाज़, सुमन पाण्डेय, सन्तोष कुशवाहा, जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल, जिला मंत्री दीपक तिवारी, इंद्रेश निषाद, सुनील राजभर, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, विस्तारक दीपक तिवारी, दिलीप शुक्ल, राज कुमार द्विवेदी, त्रिभुवन नाथ यादव, अमित सिंह, डा विनोद कुमार, राम किशोर राजभर, जावेद मलिक, रिंकल सिंह, डा रजनीश सिंह, मनोज गुप्त, राम बहाल वर्मा, के के मिश्रा, विनोद सिंह, आदर्श चौधरी, राजेश सिंह बबलू, विकास मोदनवाल, शाश्वत मिश्रा, मनीष मिश्र, गौरव श्रीवास्तव, दिलीप तिवारी, सुनील गुप्ता, अशोक चौधरी, अमरजीत मौर्य, कुलदीप सिंह, अमर नाथ सिंह, राम सूरत मौर्य, दान बहादुर यादव, सुग्रीव कन्नौजिया, अभिषेक निषाद, राजाराम मौर्य, अनिल वर्मा, आनन्द श्रीवास्तव, रवि सिंह चौहान, भगवान पाण्डेय, महेन्द्र प्रताप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment