अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के आदेशानुसार एव सुश्री प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के मार्गदर्शन एवं देख-रेख में दिनांक 02 अक्टूबर से दिनांक 14 नवम्बर तक मनाये जाने वाले "आजादी का अमृत महोत्सव" कार्यक्रम के
अंतर्गत आज दिनांक 28.10.2021 को बी०एन० इण्टर कालेज अकबरपुर अम्बेडकरनगर में आयोजित "दीपावली मेल" में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में "विधिक सेवा शिविर एवं "विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस विधिक सेवा शिविर एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी में कल्याणकारी योजनाओं मध्यस्थता. राष्ट्रीय लोक अदालत, न्याय प्रशासन की कार्यप्रणाली उपलब्धियां नालसा की योजनायें (महिलाओं, बच्चों एवं गरीब वर्ग के लिये निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं जनमानस को बताया गया एवं उन्हें प्रदर्शनी" बारे में आम प्रोजेक्टर स्क्रीन एवं नालसा एवं सालसा द्वारा जारी विधिक जानकारी की पुस्तकों के माध्यम विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया एवं उपस्थित लोगों को
विधिक जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान जनकल्याण से सम्बन्धित अन्य संस्थाओं जैसे महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला उद्यान विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग गन्ना विभाग, कृषि विभाग आदि ने भी प्रदर्शनी में अपने स्टाल लगाकर जनमानस को जागरूक किया गया। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले विभागों द्वारा आये लोगों को सरकारी योजनओं का लाभ दिये जाने के अन्तर्गत जरूरतमंदों को ट्रायसाईकिल एवं सिलाई मशीन वितरित की गई एवं बताया गया कि जिला
विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से वे अपनी समस्याओं से निजात पा सकते हैं, कानून की जानकारी एवं सहायता के लिये निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं व घर बैठकर गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से नालसा मोबाइल एप डाऊनलोड कर विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त नगर पालिका क्षेत्र टाण्डा एवं जलालपुर में भी आयोजित दीपावली मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में "विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया एवं उपस्थित आम नागरिकों को विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया एवं विधिक जानकारी प्रदान की गयी।
"आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद की समस्त तहसीलों के प्रमुख स्थानों पर विकासखण्डों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों आशा बहु, पराविधिक स्वयं सेवको सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि के सहयोग से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक साक्षरता शिविर एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एवं डोर टू डोर कैम्पेन एवं पम्पलेट वितरण कर जनपदवासियों को विधिक गतिविधियों से जागरूक किया गया तथा जिला सूचना विभाग अम्बेडकरनगर के सहयोग एवं समन्वय से मोबाइल प्रचार वैन द्वारा एल०ई०डी० स्क्रीन के माध्यम से वीडियो क्लिप प्रसारित करते हुये आम नागरिकों को जागरूक किया गया तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में रेलवे स्टेशन, अकबरपुर जंक्शन एवं जनपद के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों में विधिक जागरूकता फैलाने हेतु महिलाओं के अधिकार से सम्बन्धित रंगीन फ्लेक्स पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार किया गया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्बेडकरनगर द्वारा रेलवे स्टेशन पर किओस्क बूथ पर पराविधिक स्वयं सेवक को बैठाकर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का वृहद प्रचार प्रसार किया गया व रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों को के माध्यम से एवं पैम्फलेट वितरित कर विधिक जानकारी से लाभान्वित किया गया व आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उसका निवारण बताया गया।

No comments:
Post a Comment