अम्बेडकरनगर। क्षतिग्रस्त नाली व जगह जगह जलभराव तथा चारों तरफ फैली गंदगी। यह दृश्य कहीं और का नहीं, बल्कि अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के पाॅष क्षेत्रों में एक गौहन्ना बाजार का हे। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से एक तरफ जहां हल्की बारिष होने पर ही जलभराव हो जाता है, तो वहीं नियमित साफ सफाई न होने से चारों तरफ गंदगी ुैली हे। इससे न सिर्फ बाजारवासियों, बल्कि खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी कई प्रकार की मुष्किलों का सामना करना पडता हे। इसकी षिकायत कई बार जिम्मेदारों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।
अकबरपुर का गौहन्ना बाजार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता हे। दरअसल बाजार के निकट ही गौहन्ना चैराहा है, जहां विभिन्न जनपदों व राज्यों के लिए बसें रूकती हैं और बडी संख्या में यात्री प्रतिदिन चैराहे पर पहुंचते हैं। जलभराव समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका प्रषासन बढ चढकर दावा तो करता हे, लेकिन हकीकत इससे परे हे। आलम यह है कि गौहन्ना बाजार मेंजलनिकासी के लिए मात्र एक तरफ ही नाली का निर्माण है, जबकि सडक के दूसरी तरफ तमाम मांग के बाद भी नाली का निर्माण नहीं हो सका हे। इतना ही नहीं, जो नाली हे, उसकी नियमित साफ सफाई भी नहीं होती है। नतीजा यह है कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सडक के किनारे पटरियों पर बहता हे। साथ ही हल्की बारिष होने पर जलभराव भी जगह जगह हो जाता हे।
नतीजा यह है कि इससे न सिर्फ दुकानदारों, बल्कि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों विषेशकर महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पडता हे। इस समसया को दूर करने के लिए समय समय पर जिम्मेदारों से षिकायत दर्ज कराई जाती है। आष्वासन तो मिलता है, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती हे। क्षेत्र के सुनील कुमार व जगदीष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि साफ सफाई भी बेहतर नहीं होती। इससे कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडता हे। साथ ही संचारी रोगों के फैलने की भी आषंका बनी रहती है। उधर अकबरपुर नगर पालिका परिशद के चेयरमैन चंद्रप्रकाष वर्मा ने बताया कि साफ सफाई पर विषेश ध्यान दिया जा रहा हे। जलभराव समस्या भी दूर की जा रही हे।

No comments:
Post a Comment