Breaking

Saturday, September 26, 2026

3076 छात्रों को मिला आरटीआई योजना का लाभ, अभिभावकों के खातों में भेजी गई डेढ़ करोड़ की राशि

 अम्बेडकरनगर। आरटीई योजना के तहत जिले के लगभग 332 विद्यालयों में पढ रहे 3076 छात्रों के अभिभावकों के खाते में डेढ करोड रूप्ये से अधिक की राशि भेजी गई हे। पांच हजार रूपये की दर से भेजी गई राशि से अभिभावक अपने बच्चे के लिए डेस, जूता मोजा, स्वेटर, बैग समेत अन्य शिक्षा से सम्बंधित सामग्री खरीद सकेंगे। इसके साथ ही सम्बंधित छात्रों की फीस भी विद्यालय के खाते में भेजे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई हे।



शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप् से कमजोर परिवार के बच्चों को अच्छे स्कूल में प्रवेष के लिए 25 प्रतिषत सीट आरक्षित की जाती है। योजना के तहत जिले के लगभग 332 स्कूल में योजना के तहत बच्चे प्रवेष लिए है। योजना के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों की कक्षा एक से कक्षा आठ तक की शिक्षा पूरी तरह से निशुल्क होती है। इसके अलावा डेस, स्वेटर, जूता मोजा आदि के लिए बच्चों के अभिभावकों के खाते में राशि भी भेजी जाती है।


इसी के तहत जिले में लगभग 332 स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के खाते में पांच हजार रूपये प्रति छात्र की दर से डेढ करोड से अधिक की राशि भेजी गई है। बीएसए डाॅ पूनम मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों ही छात्रोें के अभिभावकों के खाते में सहायता राषि भेजी गई है। इस राषि से वे डेस, स्वेटर, जूता मोजा, बैग समेत अन्य शिक्षा सम्बंधित सामग्री खरीद सकेंगे। बताया कि शीघ्र ही सम्बंधित स्कूलों के खाते में योजना के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस भी भेज दी जाएगी। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।


 

No comments: