अम्बेडकरनगर। अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग स्थित जगदीशपुर मार्ग का चैडीकरण शीघ्र ही होगा। लगभग एक किमी लम्बे इस मार्ग का चैडीकरण एक करोड से अधिक राशि से होगा। निर्माण कार्य में आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए 56 लाख से अधिक राशि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को सौंप दी गई हे। सडक के चैडीकरण से लगभग पांच हजार की आबादी को सुचारू आवागमन में लाभ मिलेगा।
लोगों को सुचारू आवागमन में किसी प्रकार की समसया न हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा अलग अलग योजनाओं के तहत न सिर्फ संकरे मार्ग का चैडीकरण किया जा रहा है, बल्कि नए सिरे से निर्माण भी हो रहा हे। सडक के चैडीकरण से मार्ग हादसों में भी कमीं हो रही हे। बीते दिनों ही अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग स्थित जगदीशपुर के ग्रामीणों ने एमएलसी हरिआगेम पांडेय से मार्ग के चैडीकरण कराए जाने की मांग की थी। दरअसल सम्बंधित मार्ग के संकरे होने व क्षतिग्रस्त होने से न सिर्फ आवागमन में लोगों विषेशकर महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को आवागमन में कई प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड रहा था, बल्कि आए दिन हादसे भी होते रहते हैं।
ऐसी मुश्किलों को संज्ञान में लेते हुए एमएलसी हरिओम पांडेय ने पीडब्लूडी के माध्यम से सम्बेधित मार्ग के चैडीकरण व नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा था। एमएलसी ने बताया कि शासन से बीते दिनों ही निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई हे। कहा कि आम लोगों के हित को लेकर वे पूरी तरह से गंभीर हैं। क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार ठोस कदम उठा रहे हैं। उधर अधिषासी अभियंता लोक निर्माण अश्विनी कुमार ने बताया कि लगभग 600 मीटर लम्बे मार्ग का चैडीकरण एक करोड 13 लाख रूपये की लागत से होगा। निर्माण के लिए शासन से 56 लाख रूपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में मिल भी गई है। शीघ्र ही जरूरी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment