अम्बेडकरनगर। एक दिसंबर से प्रारंभ हो रही जनगणना से पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं ही स्वगणना कर सकेंगे। इसके लिए शीघ्र ही जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। स्वगणना के तहत लोग खुद ही सम्बंधित पोर्टल पर जनगणना सम्बंधित जानकारियां अपलोड कर सकेंगे। इस बीच सात अक्टूबर से 86 फील्ड टेनर को प्रषिक्षण दिया जाएगा।
शासन की अतिमहत्वाकांक्षी योजना के तहत एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना का कार्य चलेगा। इसे बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना में लगाए गए पांच हजार से अधिक प्रगणकों को जनगणना करने में कोई मुष्किल न हो, इसके लिए उन्हें विषेश प्रषिक्षण फील्ड टेनरों द्वारा द्वारा दिया जाएगा। इस बीच 86 फील्ड टेनर को विषेश प्रषिक्षण सात अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में दिया जाएगा। इसके बाद फील्ड टेनर प्रत्येक ब्लाॅक में जाकर प्रगणकों को जनगणना का प्रषिक्षण देंगे।
जिला जनगणना सह प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि एक दिसंबर से प्रारंभ होने वाली जनगणना से पहले लोग खुद भी स्वगनण कर सकते हैं। यह कार्य 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। बताया कि लोगों को स्वगणना के पोर्टल पर जाकर 40 बिंदुओं के जवाब अपलोड करने होंगे। इसके बाद जब जनगणना करने के लिए प्रगणक घर पहुंचें, तो उन्हें सिर्फ मिलान करना होगा। ऐसा होने से जनगणना करने में आसानी होगी। बताया कि स्वगणना के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इसके लिए विषेश अभियान भी चलाया जाएगा।


No comments:
Post a Comment