Breaking

Thursday, October 1, 2026

बदले नियम की चपेट में आये 34 हज़ार रसोई गैस उपभोक्ता, इ केवाईसी न करने पर अब नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ

 अम्बेडकरनगर। जिले में लगभग 34 हजार रसोई गैस उपभोक्ता अब सब्सिडीयुक्त रसोई गैस सिलेंडर नहीं ले सकेंगे। कारण यह कि तमाम निर्देष के बाद भी एम्बंधित उपभोक्ताओं ने ई केवाईसी नहीं कराया है । हालांकि शासन ने उन्हें अभी समय दिया है। यदि वे केवाईसी करा लें, तो उन्हें सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा।



बताते चलें कि बीते दिनों षासन ने निर्देष जारी किया था कि उन्हीं रसोई गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडीयुक्त रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा, जो ई केवाईसी कराएंगे। मालूम हो कि जिले में मौजूदा समय में 48 गैस एजेंसियां हैं। इनसे लगभग पौने पांच लाख उपभोक्ता जुडे हैं। इसके लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई। तमाम दिशा निर्देष के बाद भी लगभग 34 हजार उपभोक्ताओं ने ई केवाईसी नहीं कराई। नतीजा यह रहा कि एक अक्तूबर से बदले नियम के आधार पर अब उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा।


अकबरपुर स्थित एक एजेंसी के संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ई केवाईसी के लिए न सिर्फ विषेश अभियान चलाया गया, बल्कि उपभोक्ताओं को फोन भी किया गया। इसके बाद भी कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उधर जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि ई केवाईसी न कराने वालों का अब तक तक सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा, जब तक वे ई केवासी इसे करा नहीं लेंगे। ई केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं का अब बगैर सब्सिडी के अधिक रेट में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा।

No comments: