Breaking

Friday, October 2, 2026

वोट चोरी के विरुद्ध समूचे देश में धरना प्रदर्शन, बड़ा सवाल, क्या इस्तीफा देंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

लखनऊ। गांधी जयती के मौके पर शुक्रवार को देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोग सडकों पर उतरे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए पूरे मामले की जांच कर दोशियों पर कडी कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि दिल्ली स्थित जंतर मंतर तक धरना प्रदर्षन करने के लिए लोगों को नहीं पहुंचने दिया।


बीते दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त पर कथित आरोप सामने आने के बाद से ही न सिर्फ विपक्ष, बल्कि काॅकरोच जनता पार्टी व अन्य कई सामाजिक संगठन ने विरोध प्रदर्षन प्रारंभ कर दिया। वे मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए उन पर केस दर्ज कर गिरफृतारी की मांग करने लगे। इस बीच गांधी जयंती के मौके पर आम आदमी पार्टी के साथ ही अन्य विपक्षी दलों ने एकजुट होकर जंतर मंतर पर पहुंचकर धरना प्रदर्षन की घोषणा की। इसके अलावा काॅकरोच जनता पार्टी ने महाराश्ट में बडा आंदोलन छेडने का आहृवान किया।


म्ुख्य चुनाव आयुक्त के विरूद्ध होने वाले आंदोलन को रोकने के लिए सरकार ने पहले से ही तैयारी षुरू कर दी। अंदाजा इसी से से लगाया जा सकता है कि जंतर मंतर व उसके आसपास के क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। इसी प्रकार अन्य प्रदेष में भी सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए। हालांकि तमाम रूकावट के बाद भी लोग सडक पर उतरे। जिस प्रकार से पूरे मामले को लेकर आंदोलन तेज हो रहा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा कि षीघ्र ही चुनाव आयोग में बडा उलटफेर देखने को मिल सकता हे। अब सवाल यह उठता है कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे से कथित आरोपों का जवाब मिल सकेगा।



No comments: