Breaking

Friday, October 1, 2021

अम्बेडकरनगर। पार्टी ने तेज कर दी जनसंपर्क अभियान

अम्बेडकरनगर। पार्टी द्वारा संचालित जनसंपर्क अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी के निर्देशन में हर मंडल में चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान को गति दे रहे हैं। संगठन के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने जनपद में पहुंच कर कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के माध्यम से करते हुए जिले के कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 

जनसंपर्क अभियान में शामिल ज़िला प्रभारी व जिलाध्यक्ष


जन सम्पर्क के दौरान भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के हित को ध्यान में रखकर ही सारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर आज तक प्रदेश में कई बार अन्य दलों की सरकारें बनी लेकिन किसी भी सरकार ने जनहित में कोई कार्यक्रम नहीं चलाया। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, उज्वला योजना, गरीब परिवारों की बच्चियों की शादी, कृषि यंत्रों पर छूट, किसानों की आय दोगुनी करने सहित विभिन्न प्रकार से जनहित की योजनाओं द्वारा समाज को समृद्ध शाली बनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हित में धारा 370,हिंदू समाज की आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम चंद्र जी की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण, भारत की संप्रभुता को विश्व स्तर पर स्थापित किया जाना भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में है।

 

अभियान को सफल बनाने के लिए जुटे कार्यकर्ता

 भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ही समाज के सबसे निचले स्तर पर पहुंच कर जनता को खुशहाल जीवन यापन करने वाले सभी प्रकार के प्रबन्ध कर रही है।किसानों को उन्नति शील बीज, फ्री बिजली कनेक्शन सहित भरपूर बिजली की आपूर्ति, फ्री गैस कनेक्शन, जनता को कोरोना बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए बृहद रूप में टीकाकारण सहित बहुत प्रकार से लाभ पहुंचाया है।

        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भाजपा द्वारा संचालित जनसंपर्क  अभियान और चौपाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, कपिल देव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, आलापुर विधायक अनीता कमल, टाण्डा विधायक संजू देवी, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम जय राम विमल, पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, रमेश चंद्र गुप्त, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू, जिला मंत्री दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा, संजय सिंह शामिल हैं।

No comments: