अम्बेडकरनगर। सरकार द्वारा जारी स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एवं प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की नारे को सफल बनाने वाली अति महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन की सफलता पूर्वक क्रियान्यवयन के लिए भाजपा ने स्वच्छ भारत अभियान की समिति का गठन कर अभियान की सफलता की रूप रेखा बनाई है।जिसका जिला संयोजक भाजपा नेता अनन्त राम मिश्र को बनाया है। स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए जिला संयोजक अनन्त राम मिश्र ने संगठन की दृष्टि से जनपद में बनाए गए 23 मंडलों में अभियान के मण्डल संयोजकों की नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी की संस्तुति पर कर दी है।
मीडिया प्रभारी बाल्मिकी उपाध्याय ने बताया कि गोविन्द साहब मंडल में संयोजक राम किशोर गुप्ता, जहांगीर गंज मंडल में रमेश तिवारी, राजे सुल्तानपुर मंडल में विवेक सिंह, राम नगर मंडल में सुधीर गोस्वामी, जलालपुर मंडल में दिलीप यादव, अंबरपुर मंडल में सोहन वर्मा, जीवत मंडल में गुड्डू प्रजापति, नेवादा मंडल में विनीत मिश्र, भियांव मंडल में मनोज सिंह, मालीपुर मंडल में हिमांशु मिश्र, अकबरपुर नगर मंडल में मनीष त्रिपाठी, कुर्की मंडल में राजकुमार श्रीवास्तव, बेवाना मंडल में संतोष कुमार सोनी, सैदापुर मंडल में प्रेम चंद, कटेहरी मंडल में कमलेश गौड़, केदार नगर मंडल में जय प्रकाश पाण्डेय, खजुरी मंडल में श्याम चंद्र गुप्ता, भीटी मंडल में लवकुश दूबे, श्रवण क्षेत्र मंडल में वीरेंद्र कुमार यादव, टांडा नगर मंडल में नीरज कुमार श्रीवास्तव, बसखारी मंडल में राम प्रकाश राज, सद्दरपुर मंडल में अखिलेश मिश्र, हंसवर मंडल में बसंत लाल सोनी को मण्डल संयोजक बनाया गया है।
No comments:
Post a Comment