Breaking

Wednesday, June 14, 2023

65 रुपया घूस लेना कर्मचारी को पड़ा महंगा।

अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के नवनिर्वाचित चेयरमैन की चेतावनी हल्के में लेना नगर पंचायत के कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। शपथ ग्रहण के पश्चात भ्रष्टाचार के मामले में एक कर्मचारी को सस्पेंशन तथा एक को निलंबित करने का निर्देश नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिया जा चुका है।
ओमकार गुप्ता चेयरमैन

जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण के पश्चात पहली बैठक में नगर पंचायत किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा था ना खाऊँगा ना खाने दूंगा। इसी क्रम में नगर पंचायत के कर्मचारियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने की चेतावनी दी थी। नवनिर्वाचित चेयरमैन  के द्वारा दिए गए इस चेतावनी को कुछ कर्मचारियों ने चुनावी भाषण समझ कर नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। जिसका परिणाम भी उन्हें भुगतना पड़ रहा है। नगर पंचायत चेयरमैन पद का शपथ लेने के बाद अध्यक्ष के  सामने पानी टैंकर को लेकर एक कर्मचारी के द्वारा घूस लेने का एक मामला आया था। उस मामले में  उन्होंने उक्त कर्मचारी को सस्पेंड करने का निर्देश देते हुए सभी नगर पंचायत कर्मचारियों को जनता से नाजायज एक पैसा भी लेने से मना किया था। लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। नगर पंचायत  के कर्मचारी के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आये एक नागरिक से 5 रुपए के स्थान पर ₹100 ले लिया गया। बुधवार को जन सुनवाई के दौरान जब पीड़ित व्यक्ति ने नगर पंचायत अध्यक्ष से इसकी शिकायत की तो नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने तुरंत ही इस मामले में अपने स्तर से जांच कर नगर पंचायत कार्यालय सहायक को सस्पेंड करने का निर्देश जारी कर दिया। साथ ही अन्य कर्मचारियों को पुनः चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पंचायत में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है। जिसमें जनता का सम्मान सर्वोपरि है। नगर पंचायत कार्यालय में आने वाली जनता का सम्मान और नगर पंचायत कार्यालय में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत आने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments: