Breaking

Tuesday, February 25, 2025

शिवालयों में गूंजेंगे बम-बम भोले के जयकारे

अम्बेडकरनगर। महाशिवरात्रि का पावन पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अकबरपुर नगर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित लगभग 300 शिवालयों में इस विशेष दिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिवालयों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। कई मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे, जिनमें रुद्राभिषेक, महाआरती और भजन-कीर्तन शामिल हैं। कुछ मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें शिव लीलाओं का मंचन रात्रि में झांकी और पारंपरिक नृत्य की भी तैयारी की गई है। शिवबाबा धाम के पुजारी ओम प्रकाश गोश्वामी ने बताया कि मंदिर में साफ सफाई पूरी कर ली गई है। सुबह से ही भक्तों के आने की उम्मीद है, दिन में भजन कृतन का आयोजन किया जाएगा।


श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़:

महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।


महाशिवरात्रि का महत्व।

महाशिवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। सभी लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। मंदिरों के आसपास के बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। लोग भगवान शिव की मूर्तियों, तस्वीरों और पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े-

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे प्रसाद बांटा और की सुख-समृद्धि की कामना


No comments: