Breaking

Wednesday, October 20, 2021

अम्बेडकरनगर। पेट्रोल के दाम की वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

 अम्बेडकरनगर। पेट्रो पदार्थों के दाम में लगातार हो रही वद्धि के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर नगर स्थित एक पेट्रोलपंप परिसर में प्रदर्शन किया। कहा गया कि न सिर्फ डीजल, पेट्रोल, बल्कि सीएनजी के दाम में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई से एक तरफ जहां किसान त्रस्त होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा, तो वहीं आम नागरिक भी संघर्ष कर रहा है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही पेट्रो पदार्थों के दाम पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

 गौरतलब है कि युवा कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर युवक कांग्रेस अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा के नेतृल में युवा कांग्रेस साथियों के साथ पेशलियम पदार्थों के वेतहासा मूल्य वृद्धि के विरोध में मुख्यालय स्थित पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विशाल ने कहा कि वर्तमान सरकार कृषि कानून के साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि करते हुए देश के किसानों की प्राणहन्ता बनी हुई है। आज पेट्रोल डीजल की अनियन्त्रित मूल्य वृद्धि से देश की सारी व्यवस्थाओं में अप्रत्याशित महंगाई ने आम जन जीवन को लस्त करके रख दिया है।जिला उपाध्यक्ष राहुल पाण्डेय व अनस आलम ने सरकार को किसान, गुवा, व्यापारी विरोधी करार देते हुए


आरोप लगाया कि नाम मात की महँगाई बढ़ने से विलाप करने वाले भाजपा नेता आज वेशर्मी से गूंगे बने बैठे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला सचिव विपुल वर्मा व महासचिव आशुतोष मिश्र व बृजेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार का महँगाई पर कोई नियन्त्रण ही नहीं है ऐसी सरकार जो राष्ट्रहित की बात करके आम जन के विरोध का कार्य रही है। 2022 विधान सभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजील राजभर,

मोहम्मद अली, कर्मवीर, सुरजीत बर्मा, मो० शोएब, पारसनाथ, अंकुर यादव आदि मौजूद रहे।

नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि डीजल व पेट्रोल में मौजूदा समय कदमताल चल रहा है। दोनों के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीएनजी व पीएनजी में भी कदमताल हो रहा है। बीते एक सप्ताह में सीएनजी के दाम में 4 रुपये 80 पैसे, तो पीएनजी में 4 रुपये 20 पैसे की वृद्धि हुई है। डीजल व सीएनजी के दाम में तेजी से वृद्धि होने के चलते माल भाड़ा का दाम भी बढ़ गया है। इसके चलते सब्जियों समेत अन्य जरूरत की सामग्रियों के दाम में आसमान छूने लगे हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम नागरिकों को जहां विभिन्न समस्याओं से संघर्ष करने को मजबूर कर दिया है, तो वहीं किसान आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्रभारी विकल्प मिश्र व जिला उपाध्यक्ष राहुल पाण्डेय ने कहा कि लगातार महंगाई से देश में भुखमरी की नौबत आ गई है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ग्लोबल हंगरी के सर्वे में भारत का स्थान 101वां है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही पेट्रो पदार्थों के दाम पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान मंजीत राजभर, मोहम्मद अली, सुरजीत, करमवीर, पारसनाथ, अंकुर यादव, मोहम्मद शोएब आदि मौजूद रहे।

No comments: