Breaking

Friday, January 21, 2022

लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारों पर होगी कार्यवाही

जिलाधिकारी के आदेश पर किया गया औचक निरीक्षण

जिले भर में स्थापित गौशाला का किया गया निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। जिले में स्थापित अस्थायी गौशाला का किया गया निरीक्षण, ज़िला अधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर शुक्रवार शाम को जिले के नौ ब्लाकों में स्थापित अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने गौशालाओं की वास्तविक समीक्षा हेतु जनपद के समस्त 9 विकासखंड एवं चार नगरीय निकायों में संचालित गौआश्रय स्थलों के निरीक्षण के अचानक आदेश निर्गत किए। इस आदेश के बाद प्रशासनिक आमला अचानक हरकत में आ गया जिसके बाद सभी गौशालाओं पर पहुंचकर गौशालाओं में स्थापित सुविधाओं यथा अलाव, पानी, भूसा, चोकर, उपस्थित सफाई कर्मचारियों /चौकीदारों की उपस्थिति का निरीक्षण किया।

गौशाला का निरीक्षण करते अधिकारी

      गौआश्रय स्थल सैदपुर भीतरी में वीरेंद्र सिंह जिला विकास अधिकारी, सिसवा में वीरेंद्र सिंह जिला विकास अधिकारी, मिर्जापुर अकबरपुर में सत्य प्रकाश मिश्रा जिला संयोजक, प्रतापपुर चमुर्खा में अनुपम सिंह खंड विकास अधिकारी कटेहरी, टीकम पारा में अनुपम सिंह खंड विकास अधिकारी कटेहरी, भड़सारी में डॉक्टर अवतार सिंह सीवीओ व पीयूष राय खंड विकास अधिकारी टांडा, इल्तिफातगंज में संकर्षण लाल अधिशासी अभियंता, उमरा मिरानपुर में राजमंगल चौधरी खंड विकास अधिकारी बसखारी, अखलासपुर में सुभाष चन्द सरोज खंड विकास अधिकारी रामनगर व एसडीएम आलापुर , तेंदुआई खुर्द में दिनेश प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारी


जहांगीरगंज, लालमनपुर में दिनेश प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज, पटोहा गानेपुर में जेपी सिंह एडीओ पंचायत जलालपुर, कल्याणपुर में अनुराग सिंह खंड विकास अधिकारी जलालपुर, मालीपुर में अनुराग सिंह खंड विकास अधिकारी जलालपुर जलालपुर, जलालपुर काजी में डी.बी. सिंह अधिशासी अभियंता नगर पालिका जलालपुर, रतना में अरुण कुमार पांडे खंड विकास अधिकारी भियांव द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा कठोर निर्देश दिए गए कि यदि किसी गौशाला में ठंड /भूख से मृत होती है तो जिम्मेदारो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छुट्टा गोवंश अनिवार्य रूप से गौशालाओं में संरक्षित किया जाए एवं अधिकारी लगातार गौ शालाओं का निरीक्षण करते रहे।


Surprise inspection done on the orders of the District Magistrate

 Inspection of Gaushala established across the district


 Ambedkar Nagar.  Inspection of temporary Gaushala established in the district On the instructions of District Officer Samuel Paul N, surprise inspection of temporary Gaushala established in nine blocks of the district was done on Friday evening.  District Magistrate Samuel Paul N issued sudden orders for the inspection of cow shelter sites operated in all 9 development blocks and four urban bodies of the district for the actual review of the cowsheds.  After this order, the administrative staff suddenly swung into action, after which they reached all the gaushalas and inspected the facilities established in the gaushalas like bonfire, water, straw, bran, the presence of the sanitation workers/watchmen present.



 Virendra Singh District Development Officer at Saidpur Inner cow shelter, Virendra Singh District Development Officer in Siswa, Satya Prakash Mishra District Coordinator in Mirzapur Akbarpur, Anupam Singh Block Development Officer Katehari in Pratappur Chamurkha, Anupam Singh Block Development Officer Katehri in Tikam Para, Bhadsari  Dr Avtar Singh CVO and Piyush Rai Block Development Officer Tanda, Sankarshan Lal Executive Engineer in Iltifatganj, Rajmangal Chaudhary Block Development Officer Baskhari in Umra Miranpur, Subhash Chand Saroj Block Development Officer Ramnagar and SDM Alapur, Tenduai Khurd in Akhalaspur, Dinesh Pratap Singh Block Development  Officer Jahangirganj, Dinesh Pratap Singh Block Development Officer Jahangirganj in Lalmanpur, JP Singh ADO Panchayat Jalalpur in Patoha Songpur, Anurag Singh Block Development Officer Jalalpur in Kalyanpur, Anurag Singh Block Development Officer in Malipur Jalalpur Jalalpur, DB in Jalalpur Qazi.  Inspected by Arun Kumar Pandey Block Development Officer Bhiyanv in Singh Executive Engineer Municipality Jalalpur, Ratna.  On inspection, the arrangements were found to be fine.  Strict instructions were given by the District Magistrate that if someone dies of cold/starvation in a cowshed, then strict action will be taken against those responsible.  The left cattle should be compulsorily preserved in the gaushalas and the officials continued to inspect the gaushalas.





No comments: