Breaking

Thursday, July 27, 2023

पानी की किल्लत से धान की फसल हो रही बर्बाद

अम्बेडकरनगर। जहांगीरगंज रजवाहे में पानी न आने से किसानों के धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वही बरसात न होने के कारण किसान अपनी धान की फसल को लेकर चिंतित हो गए हैं । किसान मजबूर होकर धान की फसल की सिंचाई ट्यूबल व पंपिंग सेट के द्वारा करना शुरू कर दिया। किसानों के लिए यह रजवाहा सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है। 


      जहांगीरगंज रजवाहे में पानी न आने से किसानों के सामने धान की फसल को लेकर चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां बरसात न होने से किसान परेशान है । वही जहांगीरगंज रजवाहे में पानी न आने से जहांगीरगंज, जोल्हापुर, ऐनवा आदमपुर, नसीरपुर उमरी, अशरफपुर, सोल्हवा, केदरूपुर, करौदी, नरवा पितांबरपुर, हाज्जीपुर, कियामपुर, सकाशीपुर, इटहिया, महारमपुर, अहिरौली, गढवल गांव के किसानों के सामने धान की फसल की सिंचाई को लेकर समस्याएं खड़ी होने लगी है। रजवाड़े में पानी है न आन से लगभग क्षेत्र के 15 हजार किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसान बृजेंद्र वर्मा ने बताया कि जहांगीरगंज रजवाहे में पानी तभी आता है जब पानी की आवश्यकता किसानों को नहीं होती है और उस दौरान किसानों की फसल पानी से बर्बाद हो जाती है।

       अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने कहा कि जहांगीरगंज रजवाहा व कटारगढ़ में  पानी रोस्टर के हिसाब से छोड़ा जाता है जहांगीरगंज रजवाड़े में भी पानी छोड़ा गया है जो शीघ्र ही टेल तक पहुंच जाएगा।

No comments: