अम्बेडकरनगर। जिले में शिक्षकों की कमीं से जूझ रहे परिशदीय स्कूलों में शिक्षकों का समयोजन कर समस्या को दूर किया गया। न्यायालय के निर्देष पर एकल व बंद स्कूलों में 60 शिक्षकों का समायोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ पूमन मिश्रा ने किया हे।
बताते चलें कि बीते दिनों सौरभ ने न्यायालय में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि जिले में कुछ सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जो एकल हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं, जहां कोई शिक्षक ही नहीं हैं। ऐसे स्कूलों में दूसरे स्कूल के षिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जा रही हे। इतना ही नहीं, कुछ ऐसे भी स्कूल हैं, जहां छात्रों की संख्या की तुलना में षिक्षकों की संख्या अधिक हे। मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बीते दिनों न्यायालय ने बीएसए कार्यालय को निर्देषित किया था कि एकल व शिक्षकविहीन स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जाए।
बीएसए डाॅ पूनम मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के निर्देष पर ऐसे स्कूलों का चिंहांकन कर समायोजन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इसे बुावार को पूरा कर लिया गया। बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 44, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में 16 शिक्षकों का समायोजन किया गया है। ऐसे में कुल 60 शिक्षकों का समायोजन किया गया हे। बताया कि अब जिले में कोई भी स्कूल ऐसा नहीं है, जो एकल या शिक्षक विहीन हे।

No comments:
Post a Comment