Breaking

Wednesday, September 23, 2026

मसालों के बढ़े दाम, बेस्वाद हुआ भोजन, मसलों के दाम में २५ से ४० प्रतिशत की हुई वृद्धि

अम्बेडकरनगर। तेलों व दालों के बढते दाम के बीच अब मसालों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छोटी इलाइची का दाम तीन हजार रूप्ये प्रति किग्रा से बढकर 4200 रूप्ये, तो धनिया 160 रूप्ये से बढकर 220 रूप्ये हो गया। सब्जियों का तीखापन भी लाल मिर्च व हल्दी के दाम बढने से कम हो गया। इससे रसोईघर का बजट पूरी तरह से बेपटरी हो गया।


मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन, डीजल का दाम बढने से परिवहन पर बढ रहा खर्च, उत्पादन में लगातार हो रही कमीं के चलते मसालों के दाम में तेजी से उछाल हो रहा हे। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का भी असर खाद्य सामग्रियों व मसालों के दाम पर पड रहा हे। इसके अलावा आगामी दिनों में दशहरा, दुर्गापूजा, दीपावली समेत कई अन्य प्रमुख त्यौहार हैं। इसके चलते मसालों की मांग में भी वृद्धि हो रही है । इन सभी का प्रतिकूल असर यह हो रहा कि मसालों के दाम में अप्रत्याषित तरीके से बढोत्तरी हो रही है। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड रहा हे। खाद्य तेल व दालों के दाम के बढने की मार झेल रहे लोगों पर मसालों का दाम बढने से महंगाई का बोझ बढ गया हे।


अकबरपुर के निबियहवा पोखरा के किराना व्यवसाई राहुल कुमार ने बताया कि मसालों के बढते दाम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छोटी इलाइची का दाम तीन हजार रूप्ये प्रति किग्रा से बढकर 4200 रूपये प्रति किग्रा हो गया हे। इसी प्रकार से धनिया का दाम 160 रूपये से बढकर 220 रूपये किग्रा, हल्दी का दाम 160 रूप्ये से बढकर 280 रूपये , लाल मिर्च 140 रूपये से बढकर 260 रूपये प्रति किग्रा, काली का दाम 600 रूपये से बढकर 900 रूपये प्रति किग्रा हो गया हे। इसी प्रकार अन्य मसालों के दाम में 25 प्रतिषत से 40 प्रतिषत तक की वद्धि हो गई है। इतना ही नहीं, प्याज का दाम भी 40 रूपये प्रति किग्रा से बढकर 60 रूपये , लहसुन 120 रूप्ये से बढकर 250 रूपये , अदरक 400 रूपये से बढकर 700 रूपये प्रति किग्रा तक बढ गया हे।


 

No comments: