अम्बेडकरनगर। 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्ययोजना शुरू कर दी है वही की प्रदेश स्तर व क्षेत्रीय स्तर पर चुनावी तैयारियों के साथ साथ संगठन को मजबूत करने एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अपने सभी अनुसांगिक संगठनों की समितियों का गठन तेजी के साथ कर रही है।
बताते चलें कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी की संस्तुति पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने टांडा विधान सभा क्षेत्र निवासी भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष आकाश वर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने जलालपुर विधान सभा क्षेत्र निवासी राम किशोर राजभर और अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राम चंद्र कन्नौजिया द्वारा कटेहरी विधान सभा क्षेत्र निवासी डाक्टर विनोद को अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित कर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए।भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।
उपरोक्त तीनों महत्वपूर्ण मोर्चों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने ऊर्जावान और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इनके ऊर्जा शक्ति और संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने से जनपद में भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर प्रकार की चुनौती का सामना आसानी से कर सकेगी।
नव नियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षगण को बधाई देते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा में मोर्चा की समितियों का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भाजपा के नीतियों और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में मोर्चा के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रदेश नेतृत्व ने बहुत ही कर्मठ और योग्य कार्यकर्ताओं का चयन विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष पद पर किया है।
नव नियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष गण की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, विधायक संजू देवी, अनीता कमल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजित राम त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल ब्लाक प्रमुख निर्मला सिंह, संजय सिंह, अनिल वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्त, रफत एजाज़, चंद्र प्रकाश वर्मा, डॉ राणा रणधीर सिंह, सुमन पाण्डेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, संतोष कुशवाहा, जिला महामंत्री/जिला कार्यालय प्रभारी बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर, इंद्रेश निषाद, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र, जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक, सह कार्यालय प्रभारी अरविंद सिंह डिंपू, केके मिश्रा, राम सूरत मौर्य, विकास मोदनवाल, डाक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी, आदित्य शुक्ल, ओम प्रकाश उपाध्याय,मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,संजीव मिश्र,अभिषेक निषाद,हरि दर्शन राजभर,रणंजय सिंह,अशोक चौधरी,अमरजीत मौर्य,कुलदीप सिंह,आनन्द श्रीवास्तव,रवि सिंह चौहान,भगवान पाण्डेय,अमित गिरि,महेंद्र प्रताप वर्मा,सुनील गुप्ता,राजाराम मौर्य,अनिल वर्मा, अभिमन्यु अग्रहरि,सोनू अग्रहरि, भाजपा नेता कपिल देव तिवारी, आंनद अग्रवाल,श्याम नाथ शुक्ल,अमित सिंह,सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक त्रिपाठी,सह संयोजक दीपक तिवारी,भंवर सिंह चौहान,विपिन पाण्डेय, शिवम आर्या,कुलदीप अग्रहरि, नीरज त्रिपाठी,प्रसून पण्डित, अनिल यादव ने बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment