Breaking

Monday, September 20, 2021

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के 4 साल पूरे होने पर विधायक ने गिनाई उपलब्धियां

दिनभर की खबरों के लिए बने रहे news24abn.in के साथ

अम्बेडकरनगर। आलापुर विधानसभा की विधायक अनीता कमल ने भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता के लिए इन साढ़े चार वर्षों में जिस प्रकार से आम जनता के लिए खरी उतरी है। इसी प्रकार के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के साथ खड़ी है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देती आलापुर विधायक अनीता कमल


रामनगर के रसवती रेस्टोरेंट में विधायक अनीता कमल ने की पत्रकार वार्ता

 विधायक अनीता कमल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में  भाजपा सरकार ने चुनौतियों में अवसर की तलाश कर सेवा व सुशासन का साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है भाजपा के सत्ता में आने से पहले उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति थी, उससे सभी लोग भली-भांति जानते है। भाजपा की सरकार बनने के बाद भी वही प्रदेश था, लेकिन सोच नई होने के कारण अब उत्तर प्रदेश में विकास की राजनीति प्रतिष्ठित हो रही है। जातिवाद परिवारवाद एवं वंशवाद की राजनीति का अंत हुआ है। भाजपा सरकार में शासनकाल के प्रथम दिन से ही विकास की नई  इबारत लिखना शुरू किया जो आज तक जारी है और आगे भी जारी रहेगा। उक्त बातें आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल ने रामनगर के रसवती रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं उन्होंने कहा की गैर भाजपा सरकारे जो कार्य पिछले कई वर्षों में नहीं कर पाई उसे भाजपा ने साढ़े 4 वर्ष में ही कर दिखाया भाजपा की सरकार ने 1.26 लाख करोड़ गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान किया 5 नए एक्सप्रेस वे एवं 3 नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण शुरू कराया 8 एयरपोर्ट संचालित 13  अन्य एयरपोर्ट एवं 7 हवाई अड्डा का विकास किया साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान किया 46 साल से लंबित बाणसागर परियोजना को पूर्ण  कराया नोएडा में फिल्म सिटी स्थापना कर निवेश और रोजगार के अवसर को बढ़ाया। जबकि भाजपा सरकार ने आठ शहरों में मेट्रो परियोजना का शुभारंभ किया 30 नए मेडिकल कॉलेज तथा दो एम्स की स्थापना किया। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना से छह लाख चौरानवे  बेटियां लाभान्वित हुई। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से एक लाख बावन हजार से अधिक कन्याओं का विवाह अनुदान राशि 35,000 से बढ़ाकर 51,000 किया गया। आलापुर भाजपा विधायक अनीता कमल ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इसके तहत हर घर नल योजना के साथ ही प्रदेश के 30,000 ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल योजना क्रियान्वित की गई है। जबकि 1,35,000 सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है।  उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण एवं स्वच्छ भारत मिशन तथा पारदर्शी खाद्यान्न वितरण कर ग्राम स्वराज का सपना साकार किया गया उन्होंने अपने द्वारा आलापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से कराई गई 60 परियोजनाओं एवं पूर्वांचल विकास निधि से कराई गई 4 परियोजनाओं तथा त्वरित आर्थिक विकास निधि से कराए गए 10 कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जयसवाल, अरविंद उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी, नीरज सोनी, विकास यादव, सुधाकर प्रजापति, मोहित भार्गव मौजूद रहे।

No comments: