अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के मौके पर अम्बेडकरनगर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में जय जवान किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा सरकार किसानों के आय में वृद्धि के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार कर रही है जिसका नेतृत्व सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री गोपाल शरण सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
उक्त बातें बताते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चल रहे केंद्र सरकार के किसान हित में किए गए कार्यों से देश का किसान खुशहाल है उसकी आय दोगुनी हो रही है। किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमापति मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश व समाज के रीढ़ है इनका सम्मान भाजपा सरकार हमेशा से करती आ रही है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव आदि ने विचार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री जी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर 71 किसानों और 71 भूत पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर और संचालन जिला महामंत्री अमित गिरि ने किया।कार्यक्रम संयोजक किसान मोर्चा जिला मंत्री अमित सिंह और भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह, सतनारायण पाठक, राजेंद्र तिवारी शिवभक्त निषाद, खुन खुन लाल, सुभाष चौधरी हरिनारायण, अनिल कुमार, मोतीलाल राजभर, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमित पांडे , जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजमणि सिंह, जिला मंत्री राजित राम गौतम, विनय पांडे, विनोद सिंह, अजय सिंह , ओमप्रकाश राजभर, कमल चौहान आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment