Breaking

Thursday, September 16, 2021

अम्बेडकरनगर। सरकार ने किया सराहनीय कार्य जानने के लिए किल्क करे news24abn.in

अम्बेडकरनगर।डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए देश हित और समाज हित में सरकार की योजना और कार्यक्रम को संचालित करने में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों की कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश के हर तबके में भाजपा सरकार की लोक प्रियता बढ़ती ही जा रही है।भाजपा की प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने समाज के नव निहालों और माताओं के स्वास्थ्य की गांवों स्तर पर देखभाल की जिम्मेदारी समर्पित भाव से निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय में वृद्धि कर उनकी मांग को पूरा किया है। जिसके कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी सहायिका में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

       उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आंगन बाड़ी बहनों के मानदेय पर बढ़ोत्तरी पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्त किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है। तभी से समाज और देश हित में समर्पित हो कर कार्य करते हुए सभी के हित में एक एक सराहनीय फैसले कर सभी के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने वाले फैसले कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में किसानों के उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने वाले सराहनीय निर्णय के बाद आंगन बाड़ी कार्यकर्ता की मानदेय 5500 से बढ़ाकर 7000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रीरियों सहायिका बहनों की मानदेय को 3250 रुपए बढ़ाकर 4000 रुपए किया जाना स्वागत योग्य और सराहनीय कदम है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि भाजपा की केन्द्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हिन्दू समाज की आस्था और विश्वास के प्रतीक आराध्य भगवान श्री राम चंद्र जी की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण की परिकल्पना को साकार रूप देने का कार्य,भारत से कश्मीर को अलग थलग करने वाले धारा 370 और 35 ए,मुस्लिम बहनों के लिए अभिशप्त तीन तलाक कानून सहित किसान हित में कई सुधार कानून लाकर ऐतिहासिक कार्य किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने ऐतिहासिक कार्यों की वजह से पुनः उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

मोदी सरकार ने किया यह फैसला सब को मिले लाभ

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर समाज हर वर्ग और हर समुदाय के सुख सुविधा और संपन्नता का ध्यान रख कर सरकारी योजनाओं को लागू कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।जिसके कारण देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उक्त विचार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने  जारी बयान में व्यक्त किया है।


     कपिल देव वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाने वाले डिजिटल इंडिया योजना के अंतर्गत 7.86 करोड़ उपभोक्ता पंजीकृत हैं।1.75 लाख करोड़ ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन से जोड़ा गया है।देश भर में 55 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कार्यरत हैं।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने 8 हजार 2 सौ एक जन औषधि केंद्रों को क्रियाशील कर 14 सौ इक्यावन दवाइयों को साधारण दर पर तथा 240 सर्जिकल उपकरणों को 50% से 90% तक कम दर पर उपलब्ध कराकर गरीब और साधारण परिवारों के लिए सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया है।


जानकारी के अनुसार आजादी के बाद से आज तक बहुत से गरीब परिवारों के पास अपना निजी पक्का मकान नहीं था। भाजपा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने वर्षों से छप्पर में जीवन यापन करने वाले परिवारों को पक्के मकान का मालिक बनाकर उनके वर्षों के सपने को साकार किया है।उन्होने कहा है कि अभी तक प्रधान मंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 1.13 करोड़ लोगों के आवासों की स्वीकृत किया है।जिनमें 50.21लाख आवासों का निर्माण हो चुका है। पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं नेप्रबुद्ध सम्मेलन का किया समापन

अम्बेडकरनगर। अटल भवन अम्बेडकरनगर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा सभी विधानसभा में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है उसी के अंतर्गत आज टांडा विधानसभा का प्रबुद्ध सम्मेलन नगर के आशीर्वाद गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उन्नाव के विधायक अम्बा लाल दिवाकर जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ, प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अम्बा लाल दिवाकर जी ने कहा सभी को साथ लेकर चल रही है भाजपा, का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का उत्थान कर रही है भाजपा पिछड़ों व दलितों सहित सभी को साथ लेकर एक नए भारत का उदय कर रही है जनहित के कार्यों को रहे घर-घर शौचालय आवास उज्जवला योजना बीमारी के लिए गोल्डन कार्ड जैसी अत्यंत आवश्यक योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है ।अब किसी भी लाभार्थी के धन राशि का बंदर बांट नहीं हो पा रहा है। एक-एक पैसा सीधे खातों में पहुंच रहा है उन्होंने कहा कि पूर्व वर्ती सरकारें धारा 370 को नहीं हटा सके उसे हटाने का काम भाजपा ने किया है उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा अपराधी जेल की सलाखों के पीछे चले गए,आज मोदी जी और योगी जी के प्रयास से आवास योजना का लाभ गांव गरीब जनता को मिल रही है।

 उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्तियों से अनुरोध किया कि सब लोग मिलकर 2022 में फिर से एक बार योगी सरकार बनाने का संकल्प को पूरा करें।राज्य सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र को अक्षरशः राज्य सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदेश के 4 लाख युवाओं को नौकरियां दी गई है जबकि 3 करोड़ युवाओ को रोजगार से जोड़ा गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा भारतीय जनता पार्टी में सबका हित सुरक्षित भाजपा किसी जाति धर्म और मजहब के आधार पर काम नहीं करती भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास पर कार्य करके सबको एक धागे में पिरोकर भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प हम सबको को पूरा करना है, सम्मेलन को संबोधित करते हुए टांडा के लोकप्रिय विधायक संजू देवी ने का पूरे प्रदेश में गांव गरीब की चिंता भाजपा सरकार कर रही है हर गांव को सड़क से जोड़ने का अभियान आजादी के 70 सालों में पहली बार हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कपिल देव वर्मा जी ने समाज का हवन करते हुए आप सब की मेहनत और परिश्रम एवम् आशीर्वाद से फिर से 2022 में 350 को पूरा करेंगे, सम्मेलन को ब्लाक प्रमुख श्री संजय सिंह जी जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा जी टांडा के पूर्व प्रत्याशी रहे डॉक्टर शिवपूजन वर्मा जी आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ पीके त्रिपाठी जी ने की संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ योगेंद्र मिश्रा जी एवं श्री राजेंद्र अग्रवाल बबुआ जी ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरदार त्रिलोक सिंह जी, अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव जी श्रीराम पलटन मिश्रा जी श्री राम अचल पांडे जी, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री बसंत लाल जी मीरा देवी जी विश्व हिन्दू परिषद के नेता श्याम बाबू जी मास्टर सोहेल अहमद,अरुण कुमार आदि उपस्थित रहें।

No comments: