Breaking

Wednesday, September 15, 2021

अम्बेडकरनगर। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी ने अम्बेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा से राजेन्द्र कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया


अम्बेडकरनगर।आम आदमी पार्टी ने विधान सभा चुनाव में 100 प्रत्याशियों की जारी की पहली सूची। विधान सभा के चुनाव में जुटी आम आदमी पार्टी ने सभी दलों को पीछे छोड़ते हुए 100 प्रत्याशियों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दिया। आम आदमी पार्टी के प्रभारी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ बुधवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करके प्रत्याशियों की घोषणा की, हलाकी इन्हें अभी प्रभारी के तौर पर संभावित उम्मीदवार बनाया है, बाद में यदि किसी के खिलाफ कोई रिकार्ड आता है तो उस बाद में बदला जा सके। प्रदेश के पिछड़ी जाति के वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए सर्वाधिक 35 उम्मीदवार पिछड़ी जाति से,20 ब्राह्मण,16 दलित और 5 मुस्लिम जाति के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। संजय सिंह ने कहा कि जल्द ही हमारी दूसरी सूची जारी होगी। सूची में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्तव दिया गया है।

जलालपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार वर्मा


अम्बेडकर नगर के चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित

जलालपुर से राजेन्द्र कुमार वर्मा, आला पुर से निकेश कन्नौजिया, अकबरपुर से मूलचंद जायसवाल और टांडा से राकेश वर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह जिले में प्रत्याशी घोषित होने पर पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, संध्या राजभर, अश्वनी वर्मा, समीर चौधरी, डॉ शचींद्र वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, लल्लन विश्वकर्मा, श्यामू उपाध्याय, रामबरन प्रजापति, सौरभ वर्मा, कासिम अब्बास, परचम अब्बास खुशी राम यादव,कमल बघेल, बसंतराम शर्मा, मो मेहदी, दिलीप भास्कर, विश्राम कन्नौजिया, अनवर अली, आदि लोगो ने खुशी व्यक्त करके प्रत्याशियों को बधाई दिया।

अम्बेडकरनगर। आम आदमी पार्टी ने अम्बेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा सीट से राजेन्द्र कुमार वर्मा को प्रत्याशी घोषित करने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा।दिन भर लोगों का बधाई का शिलशिला चलता रहा। वही राजेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका निर्वाहन हम पूरी निष्ठा से करने के लिए परिबद्ध है, और पार्टी के जीत के लिए पूरी ईमानदारी से अभी से प्रयासरत है। इसी क्रम में जलालपुर की जनता से घर घर जाकर संपर्क किया जा रहा है।

राजेन्द्र कुमार वर्मा को बनाया गया जलालपुर से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी

पार्टी कार्यालय लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव को लेकर, अब सभी पार्टियां दम-खम के साथ अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। एक तरफ जहां आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गया है, वहीं चुनावी मुद्दे भी उछलने लगे हैं. इसी बीच बुधवार को यूपी 2022 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को 100 विधानसभा सीटों पर अपने संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान इनके नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इन सीटों पर इन्हीं प्रत्याशियों की अगुवाई में चुनाव को लड़ा जाएगा। इस दौरान उन्होंने संभावना जताई कि अगर कोई प्रत्याशी पार्टी के मापदंडों पर खरा नहीं उतरता है, तो नाम में परिवर्तन भी किया जा सकता है। इस सूची में लखनऊ की कई सीटों के साथी अमेठी जैसी महत्वपूर्ण सीट पर भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। उन्होंने साफ किया कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने जा रही है।

सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान इनके नामों की घोषणा की, उन्होंने बताया कि इन सीटों पर इन्हीं प्रत्याशियों की अगुवाई में चुनाव को लड़ा जाएगा। इस दौरान उन्होंने संभावना जताई कि अगर कोई प्रत्याशी पार्टी के मापदंडों पर खरा नहीं उतरता है, तो नाम में परिवर्तन भी किया जा सकता है। इस सूची में लखनऊ की कई सीटों के साथी अमेठी जैसी महत्वपूर्ण सीट पर भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। उन्होंने साफ किया कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने जा रही है।

जातीय समीकरण पर रहा जोरआम आदमी पार्टी ने इस सूची में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा है। फिलहाल वरीयता पिछड़ा वर्ग को दी गई है। सांसद संजय सिंह ने बताया कि इस सूची में 35 प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग से हैं. ब्राह्मण वर्ग से 20, मुस्लिम वर्ग से 05 और दलित वर्ग के 16 प्रत्याशी शामिल किए गए हैं। संजय सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता प्रत्याशियों की अगुवाई में सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के घोषणा पत्र के अनुसार काम करेंगे। उनका दावा है कि पार्टी का घोषणा पत्र जनता के साथ एक करार होगा, जिसे सरकार बनने पर शत-प्रतिशत लागू किया जाएगा।

इस प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी में प्रत्याशी से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता हैं। अन्य पार्टियां जो भी पैसा लेती हैं ये उनका अपना विवेक है. पार्टी की ओर से बीते दिनों चलाई गई तिरंगा यात्रा को एक सफल कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी की तरफ से नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

No comments: