बने रहे news24abn.in के साथ
अम्बेडकरनगर। 2022 में होने वाले चुनाव में पार्टी को जीत हासिल कराने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने पुरी ईमानदारी से जी जान लगा कर बूथ स्तर पर कार्य कर रही है इसी क्रम में एक दिन पूर्व राजेसुल्तानपुर आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। देर रात्रि में हुए स्वागत कार्यक्रम से गदगद सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त की तारीफ भी किया। पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने भारी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का एहसास कराया और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का दिल जीतने में सफल रहे।आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है और महंगाई चरम पर है देश का संविधान खतरे में है ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता जी जान से जुड़ जाए जिससे देश के संविधान को बचाया जा सके।
बताते चलें कि कार्यक्रम के आयोजक संयोजक पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने प्रदेश अध्यक्ष का अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। आयोजित जनसभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी पूर्व विधायक नंदू चौधरी पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा सहित कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद एबाद जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू जिपस अजीत यादव ब्लॉक प्रमुख विकास यादव सपा नेता जितेंद्र निषाद पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद दत्त सपा नेता रजनीकांत यादव रामचंद्र वर्मा विजय चंद्र वर्मा कल्लू वर्मा राधेश्याम वर्मा रियाज अहमद जिला पंचायत सदस्य अशोक कनौजिया अवधेश गौतम हरिओम प्रजापति अखिलेश यादव पपलू अजय एडवोकेट रामप्यारे निषाद ब्रह्देव यादव पतिराम यादव घनश्याम यादव ब्लॉक अध्यक्ष राज बहादुर यादव आशाराम त्यागी संजीव यादव निर्दोष यादव अमरेंद्र यादव अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment