ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बेडकरनगर। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा।
अंबेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन पर शनिवार को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा रहे। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के बीच कहा कि जनमानस पूर्ववर्ती सरकारों के घोटालों से त्रस्त था। किंतु प्रधानमंत्री मोदी एवं सीएम योगी के मार्गदर्शन में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार विकास के नित नए रास्ते खोल रही है। नारी सम्मान, किसान सम्मान को महत्व मिल रहा है। सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। गांव में गरीबों को आवास, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना में प्रत्येक गरीब को पांच लाख रुपए का रक्षा कवच मिला है। भगवान राम हम सभी के आराध्य हैं, जिनके भव्य मंदिर का निर्माण भी अब हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधी या तो जेल के अंदर हैं या प्रदेश छोड़ कर बाहर चले गए। हमारी सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित हैं, हम अपने संकल्प पत्र को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा प्रदेश और देश में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम छू रही है। देश में स्वार्थ की नहीं, बल्कि जन कल्याण करने वाली सरकार चल रही है। सरकार की समस्त योजनाएं पारदर्शी तरीके से गरीब, किसान व समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रही है।
अम्बेडकरनगर। गांजे के साथ युवक गिरफ्तार।
अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा दरगाह रोड पर बसखारी पुलिस ने रविवार सुबह एक युवक को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि अवैध गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
योगी सरकार के साढ़े चार साल, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया रिपोर्ट कार्ड, बोले- अब सुशासन ही प्रदेश की पहचान।
अपनी सरकार के प्रदेश में साढ़े चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित कर सरकार का कामकाज का हिसाब दिया। यूपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर लोकभवन में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन के बाद अब सुशासन और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। सरकार के किए गए सुधार व विकास कार्यों का ही यह असर है कि आज प्रदेश निवेश के लिए पहले स्थान पर हैं। पहले उद्योगपति यहां आने से डरते थे पर अब वह यहां पर निवेश करना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही ये बातें।
1.केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं में से 44 योजनाओं में प्रदेश पहले स्थान पर है।
2. एक करोड़ 56 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए।
3.तीन करोड़ श्रमिकों को दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी गई।
4. प्रदेश के छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला।
5. प्रदेश के 40 लाख गरीबों को राशन कार्ड दिया गया।
6. किसानों के लिए कई सिंचाई योजनाओं को आगे बढ़ाया।
7. बंद चीनी मिलों को शुरू किया गया।
8. गन्ना किसानों को सही भुगतान किया गया।
9. प्रदेश के एक लाख 43 हजार किसानों को गन्ने का भुगतान किया गया।
10. प्रदेश में पहला इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया। जिससे लोगों की सोच प्रदेश के बारे में बदली।
11. अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसके पहले की सरकारों के मुख्यमंत्री अयोध्या नहीं जाते थे। डरते थे कि उन पर सांप्रदायिकता का लेवल लग जाएगा पर अब हर वर्ष वहां भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
यूपी के 28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले, आज कानपुर सहित कई जिलाधिकारियों को हटाने की तैयारी।
यूपी में शनिवार देर रात कई जिलों के सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम इधर से उधर किए गए हैं। शासन ने 28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। चुनाव के मद्देनजर अफसरों की तैनाती में बदलाव किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में शनिवार को देर रात पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तबादलों को मंजूरी दे दी है। आज कानपुर सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों को हटाने की तैयारी है।
यूपी चुनाव 2022 योगी सरकार के साढ़े चार साल पर अखिलेश बोले- दंभी सरकार के सिर्फ छह महीने ही बचे हैं।
अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ फ़ाइल फ़ोटो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर कहा कि अब इस सरकार के सिर्फ छह महीने ही बचे हैं। इस सरकार में सभी नागरिक परेशान हैं। यूपी में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉफ्रेन्स कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया और दावा किया कि भाजपा सरकार में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ा है। अब सुशासन प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में निवेश आ रहा है और यहां कानून का राज है।
यूपी चुनाव 2022 में संकल्प मोर्चा में शामिल हो सकते हैं चंद्रशेखर आजाद व मुकेश सहनी, राजभर ने की मुलाकात
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद से 21 सितंबर को फिर मुलाकात होगी। इसके बाद उनके भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए विभिन्न पार्टियों को मिलाकर गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा की ताकत बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष चंद्रशेखर के बीच चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। राजभर ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह से भी मुलाकात की है, लेकिन उनकी ओर से मोर्चा में शामिल होने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment