Breaking

Monday, September 20, 2021

अम्बेडकरनगर। वृद्धआश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरतण किया फल व अन्य सामग्री

अम्बेडकरनगर। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत भाजपा पिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर नगर क्षेत्र स्थिति वृद्धा आश्रम में निराश्रित वृद्धों को अनं व फल वितरित कर भरतीय जनता पार्टी ने सेवा किया।  भारतीय जनता पार्टी किसी न किसी प्रकार से समाज सेवा का कार्य निरंतर करती रहती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वृद्धआश्रम में किया गया फल वितरण

 बताते चलें कि सोमवार को भरतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला महामंत्री रमेश यादव द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री दिलीप पटेल व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने फल वितरित करने के बाद कहा कि समाज में सेवा भाव के साथ कार्य करने से पुण्य के साथ साथ आत्म संतुष्टि प्राप्त होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वृद्धआश्रम में किया गया फल वितरण


पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय की परिकल्पना को फलीभूत करते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर जीवन यापन कर रहे लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन को भाजपा के संगठन द्वारा विभिन्न प्रकार से मनाया जा रहा है।

No comments: