बने रहे सभी खबरों के लिए news24abn.in के साथ
आगरा। रिवाल्वर के साथ वर्दी में वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा की अब पुलिस विभाग से छुट्टी हो गई है। इस्तीफा मंजूर करने के बाद उनको विभाग की ओर से 1.52 लाख रुपये जमा कराने का नोटिस भी थमा दिया गया है। यह धनराशि उनकी ट्रेनिंग पर सरकार द्वारा खर्च की गई थी। उधर, इस्तीफा मंजूर होने के बाद महिला कांस्टेबल को मलाल हो रहा है। मगर, अब प्रियंका ने सिविल की तैयारी कर या माडलिंग कर आगे बढ़ने का लक्ष्य बनाया है।
इसी वीडियो को लेकर चर्चा में आई थी प्रियंका मिश्रा
 |
प्रियंका मिश्रा को अब पुलिस विभाग को ट्रेनिंग पर खर्च हुई धनराशि लौटानी पड़ेगी। |
कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा 10 अक्टूबर 2020 को पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई थीं। 24 अगस्त को इंटरनेट मीडिया पर प्रियंका का वर्दी में रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक डायलॉग पर वे लिप्सिंग करती नजर आ रही थीं। वीडियो को संज्ञान में लेकर एसएसपी मुनिराज जी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद प्रियंका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट आने लगे। इनसे परेशान होकर प्रियंका ने 31 अगस्त को एसएसपी को इस्तीफा सौंपा था। रविवार को उनका इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी. ने मंजूर कर लिया। इसके साथ ही प्रियंका को एक नोटिस दिया गया है। इसमें ट्रेनिंग पर खर्च हुए 1.52 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया है। सरकारी रिकार्ड के अनुसार उनकी 225 दिन तक चली ट्रेनिंग पर प्रतिमाह 20280 रुपये खर्च हुए थे। उधर, इस्तीफा मंजूर होने के बाद से प्रियंका परेशान हैं। उनका कहना है कि गुस्से में कदम उठाया था। किसी अधिकारी ने समझाया होता तो वे मान जातीं। अब इस्तीफा मंजूर हो ही गया है तो वे सिविल की तैयारी करेंगी या माडलिंग में करियर बनाएंगीं।
 |
महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा फ़ाइल फोटो |
आगरा में सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद पुलिस विभाग की नौकरी से इस्तीफा देने वाली सिपाही प्रियंका मिश्रा के समर्थन में अब लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे है कि आप नौकरी मत छोड़ना, हम आपके साथ हैं। आप शान से नौकरी करिये, जो लोग आपके बारे में कहते हैं, उन्हें कहने दीजिए। बड़ी संख्या में इसी तरह के कमेंट सिपाही को इंस्टाग्राम एकाउंट पर मिल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
थाना एमएम गेट में तैनात महिला सिपाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वो रिवॉल्वर लिए नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है... 'हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है, हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं न गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं...।' |
आगरा एसएसपी मुनिराज जी. |
वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी मुनिराज जी. ने महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। विभागीय जांच भी कराई जा रही थी। सिपाही के वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे थे। इससे परेशान होकर सिपाही ने एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। पुलिस जांच कर रही है
प्रियंका मिश्रा ने अपने इस्तीफा देने के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था। उन्होंने लोगों से कहा था कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस कारण वो परेशान हैं। वह इस्तीफा दे रही हैं। उनके वीडियो पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। लोग उनको अपना समर्थन दे रहे हैं।
 |
महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा फ़ाइल फोटो |
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सिपाही के मामले में जांच कराई जा रही है। उधर, 24 घंटे में महिला सिपाही के वीडियो पर हजारों आ चुके हैं। वहीं उनके फालोअर्स भी 22 हजार से अधिक हो गए हैं।
मूलरूप से कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनीं। झांसी में प्रशिक्षण के बाद तीन महीने पहले आगरा में नियुक्ति मिली। थाना एमएम गेट में तैनात थीं। उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर अब तक 90 वीडियो अपलोड हो चुके हैं। कुछ वीडियो पुलिस की वर्दी में भी बनाए हैं।
No comments:
Post a Comment