Breaking

Tuesday, October 19, 2021

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस 40 प्रतिशत महिलाओं को देगी टिकट

कांग्रेस महासचिव बोलीं मेरा बस चले तो 50 प्रतिशत महिलाओं को मिले टिकट

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। प्रदेश में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू होने से पहले पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली प्रतिज्ञा के तौर पर सोमवार को यह एलान किया। उन्होंने कहा कि यह एक शुरुआत है जो राष्ट्रीय राजनीति और दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बनेगी। यह निर्णय उप्र की हर एक महिला के लिए है जो बदलाव, न्याय और एकता चाहती है। जो चाहती है कि उसका प्रदेश आगे बढ़े। यदि देश को जाति और धर्म की सियासत से निकालकर विकास, समता और भागीदारी की राजनीति की ओर ले जाना है तो महिलाओं को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने इस मौके पर नारा दिया कि-

'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं।'

उन्होंने कहा कि मेरा बस चलता तो मैं महिलाओं को देती 50 फीसद टिकट उप्र कांग्रेस कमेटी के कार्यालय

प्रियंका गांधी फ़ाइल फ़ोटो

में मंगलवार को मीडिया से मुखातिब प्रियंका ने कि उत्तर प्रदेश की प्रभारी होने के नाते उन्होंने सबकी सहमति से यह निर्णय किया है। यह भी कहा कि 'यह तो शुरुआत है। मेरा बस चलता तो महिलाओं के लिए 50 फीसद टिकट कर देती। अगले चुनाव में यह 50 फीसद भी हो सकता है।

इसलिए किया फैसला : प्रियंका जब ने कई उदाहरण देकर कहा कि नहीं क पिछले दो वर्षों के दौरान उन्होंने उप्र राज र में महिलाओं के गहरे और अनथक सक न संघर्ष को बहुत करीब से देखा और सत्त महसूस किया है। महिलाएं जबतक एकजुट होकर संघर्ष नहीं करेंगे तब तक देश समाज और राजनीति में यह बदलाव नहीं आ सकता है ।

सत्ता का मतलब खुलेआम लोगों को कुचलना उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यदि जा रहा वे बदलाव चाहती हैं तो इंतजार न कि करें क्योंकि उनकी सुरक्षा कोई नहीं करने वाला है। सब बातें करते हैं। सुरक्षा करने का जब समय आता है। तो सुरक्षा उनको होती है जो आपको कुचलते हैं। लखीमपुर घटना की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज सत्ता का नाम यही है कि आप खुलेआम लोगों को कुचल सकते हैं। महिलाएं इन हालात को बदल सकती है क्योंकि करुणा व सेवाभाव, दृढ़ता और शक्ति सबसे ज्यादा महिलाओं में होती है। प्रियंका ने कहा कि मेरी लड़ाई एक नई तरह की राजनीति के लिए है। मैं उन लोगों के लिए लड़ रही हूं जो तकलीफ में होते हुए आज के उप्र में अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं।

 महिलाएं खूब करें आवेदन उन्होंने कहा कि उप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के इच्छुक लोगों से 15 नवंबर तक आवेदन मांगे गए है। उन्होंने महिलाओं से अपील की 'राजनीति में आओ, मुझसे कंधे से कंधा मिलाओ।' विश्वास जताया कि कांग्रेसको पर्याप्त संख्या में महिला प्रत्याशी मिलेंगी और लड़ेंगी भी यदि इस बार मजबूत नहीं होंगी तो अगली बार होंगी। कांग्रेस महिलाओं की पूरी तरह से मदद और समर्थन करेगी।

टिकट मेरिट के आधार पर महिलाओं को टिकट उनकी मेरिट सक्षमता के आधार पर दिए जाएंगे। वह कितना काम कर रही है और कितना उनके विधानसभा के लोग उन्हें पहचानते हैं, यह टिकट देने का पैमाना नेता अपने परिवार की महिलाओं को चुनाव लड़ाकर उनके माध्यम से खुद राजनीति करते हैं, लेकिन इसमें कोई बुराई नहीं है। महिलाएं चुनाव लड़ती हैं और फिर सक्षम बन जाती है।

चुनाव लड़ने पर अभी फैसला नहीं

प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने अभी विचार नहीं किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी चुनाव में समय है वह इस बारे में सोच कर निर्णय लेगी उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 18700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता 3 दिन से 3 महीनों तक के लिए जेल गए हैं। सड़क पर सिर्फ कांग्रेसी संघर्ष कर रही है।


No comments: