अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिकंल सिंह की अध्यक्षता में जनपद में अपने संगठन को मजबूत बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा के विभिन्न अभियानों में संगठन की मजबूती के लिए अपने पदाधिकारियों को विधान सभा स्तर, मण्डल स्तर, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा टांडा विधान सभा क्षेत्र में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मण्डल स्तर पर विस्तार से चर्चा की गई।
बताते चले कि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह की अध्यक्षता और महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रेम शीला यादव की संचालन में सम्पन्न बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा शामिल रहे।
गौरतलब है कि बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लागू कर महिला उत्थान को प्रमुखता दी है। भाजपा सरकार का मानना है कि देश और समाज की समृद्धि के लिए महिलाओं का समृद्धिशाली होना आवश्यक है। जिसके लिए संगठन और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है।
बैठक के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि आधी आबादी का प्रतिनिधत्व करने वाली मातृ शक्ति की किसी भी प्रकार से अनदेखी नहीं किया जा सकता है। मातृ शक्ति सभी प्रकार की उन्नति का केंद्र बिंदु होती हैं। भाजपा संगठन और सरकार दोनों महिला शक्ति के उन्नति के लिए तेजी से कार्य कर रहे हैं। महिला सशक्ति करण के लिए भाजपा सरकार जितना किसी भी सरकार ने कार्य नहीं किया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने बताया कि महिला मोर्चा की संगठन को शक्ति केंद्र तक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए शक्ति केंद्र का गठन,प्रत्येक बूथ पर 5-5 बहनों की नियुक्ति किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला मोर्चा पदाधिकारी को 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक मिस काल करवा कर 20 - 20 सदस्य बनवाना है। जिसके लिए हम सभी को लग कर संगठन के निर्देशानुसार कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करना है। बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला मंत्री रेखा तिवारी, टांडा नगर मण्डल रेखा देवी, बसखारी मण्डल अध्यक्ष अंजू चौहान, सद्दरपुर प्रमिला देवी, हंसवर मण्डल अध्यक्ष रेनू देवी सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा के महिलाएं शामिल रहीं।
No comments:
Post a Comment