Breaking

Saturday, October 9, 2021

अम्बेडकरनगर। नेहरू युवा केंद्र ने किया स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम

 अम्बेडकरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र और पुलिस प्रशासन के तत्वाधान में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर क्लीन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में ग्रामीणों से आवाहन किया गया कि अपने आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान दें जिससे कि बरसात के इस मौसम में बीमारियों का खतरा कम हो सके इसी क्रम में

क्लीन इंडिया के तहत लोगों को जागरूक करते नेहरू युवा केंद्र के सदस्य

नेहरू युवा केंद्र ने पुलिस विभाग के साथ किया गया क्लीन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन। नेहरू युवा केंद्र अंबेडकर नगर के तत्वाधान में दिनांक 10-10-2021 को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर क्लीन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे एसपी श्री संजय राय जी  के निर्देशन मे पुलिस लाइन की सफाई की गयी एवं प्लास्टिक एकत्रिकरण का कार्य किया गया जिसमे सी ओ सिटी,  पुलिस लाइन निरीक्षक आदि
सफाई करते नेहरू युवा केंद्र के सदस्य

ने भी भाग लिया l नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी सुश्री मीनू बोहरा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष  में सम्पूर्ण जनपद  मे 1 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक इन इंडिया राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के स्वयसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि विभिन्न विभागों के समन्वय  के माध्यम से देशभर के 744 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पूरे देश मे मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा करना, लोगों को संगठित करना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
स्वच्छता के प्रति लोगों को दिलाया गया शपथ

जनपद अम्बेडकर नगर मे जनभागीदारी से 11000 किलो का कचरा मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया जाएगा ।  एसपी श्री संजय राय जी द्वारा क्लीन इंडिया कार्यक्रम मे अपना निरंतर योगदान देने के लिए सभी को निर्देश दिए गए साथ ही स्वच्छता के प्रति शपथ एवं पोस्टर विमोचन करके जनभागीदारी के लिए आह्वान किया l  स्वच्छता कार्यक्रम मे पुलिस विभाग के कर्मचारी सहित नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सीमा राजभर, गोमती प्रजापति, नितिन, कपिल, फूलचंद, दीपराज, विकास आदि उपस्थित रहे l

No comments: