अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन इस मौके पर जनहित और संगठन के अभियानों की प्रगति पर चर्चा कर उनके प्रगति के बारे में भाजपा के जिला पदाधिकारी,अभियान प्रमुख,मण्डल प्रभारी,मण्डल अध्यक्ष गण से जानकारी प्राप्त करने की दृष्टि भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
भाजपा जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने बैठक में शामिल अभियानों से संबंधित जिला संयोजक/जिला पदाधिकारियों से अभियानों की प्रगति के बारे में एक एक कर जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार बनते ही जनहित में चलाए गए विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनता के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं और कार्यक्रमों को शुरू किया जिसका लाभ सीधे जनता को प्राप्त हो रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जन समूह को अपना परिवार मान कर उनके सुख दुःख में शामिल हो कर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की
योजनाओं और संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रमों में तन मन धन से लग कर हम सबके प्रेरणा श्रोत श्रद्धेय पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के सपने को साकार रूप दे रहे हैं। बैठक में प्रमुख रूप से विधान सभा प्रभारी राम निहाल निषाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्त, रफत एजाज़, सुमन पाण्डेय, संतोष कुशवाहा, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल, दिलीप शुक्ल, त्रिभुवन यादव, दीपक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा, शिव पूजन राजभर, आईटी संयोजक मनीष मिश्र, श्याम बाबू गुप्ता, आर्दश चौधरी, रिंकल सिंह, डा विनोद, मीरा पाण्डेय, डा शिव पूजन वर्मा, राजेश सिंह बबलू, बजरंगी पाठक, रुद्र प्रसाद उपाध्याय, अमर नाथ सिंह, विकास मोदनवाल, योगेंद्र निषाद, रमेश यादव, अमित पांडेय, संजीव सिंह, अमित गिरि, राम बहाल वर्मा, संजीव मिश्र, अमरजीत मौर्य, कुलदीप सिंह, दिलीप तिवारी, ज्ञानेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप वर्मा, सुग्रीव कन्नौजिया, दान बहादुर यादव, सुग्रीव कन्नौजिया, अभिषेक निषाद, राजाराम मौर्य, रवि सिंह चौहान, हरि दर्शन राजभर, अनिल वर्मा, आनन्द श्रीवास्तव, सदा राम वर्मा आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment