Breaking

Tuesday, October 19, 2021

अम्बेडकरनगर। श्रीराम अवध अंध ज्ञान विद्यालय के बच्चों को दी गई सहायता

अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा समय समय पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। जिससे कि जरूरत मंदो को सहायता प्रदान की जा सके इसी क्रम में आज एक बार फिर एनटीपीसी टाण्डा ने श्रीराम अवध अंध ज्ञान विद्यालय के बच्चों को सहायता टाउनशिप की महिला


कामगारों एवं आई.सी.एच. कर्मियों को टिफिन का वितरण किया। एनटीपीसी टांडा के नैगमिक सामाजिक दायित्व एवं यहाँ की महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मंडल द्वारा श्रीराम अवध अंध ज्ञान विद्यालय, अयोध्या के बच्चों को सहायता प्रदान की गई।

गौरतलब है कि गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मधुलिका सिंह, उपाध्यक्षा श्रीमती सरोज अहलावत एवं अन्य सदस्याओं ने प्रत्येक बच्चे को उपयोगी कपड़े एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इसके साथ नैगमिक सामाजिक दायित्व के तहत फेस मास्क, राशन सामग्री एवं घरेलू उपयोग की वस्तुएं प्रदान की गईं।

इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने बच्चों के सुखद, मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि, एनटीपीसी टांडा इन बच्चों की काबिलियत को बढ़ाने के उद्देश्य से हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में सभी 13 बच्चों द्वारा सस्वर गीत की मनोहर प्रस्तुति की गई और अपने जीवन एवं अध्ययन काल के रोचक अनुभव भी साझा किए गए। बच्चे भी महिला मंडल की सदस्याओं को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आये।

कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मधुलिका सिंह, वरि० उपाध्यक्षा श्रीमती आरती पोलई, उपाध्यक्षा श्रीमती सरोज अहलावत एवं अन्य सदस्याओं द्वारा इण्डियन कॉफी हाउस के 27 कर्मचारियों एवं आवासीय परिसर में कार्य करने वाली 91 महिला श्रमिकों को टिफिन वितरित किया गया।इस अवसर पर प्रबंधक (मा०सं०) श्री राजीव त्रिपाठी, सी.एस.आर. अधिकारी श्री एन.ए. शिपो एवं गरिमा महिला मंडल की वेलफेयर सचिव श्रीमती नीलम उपाध्याय, श्रीमती अनीता परिहार एवं मधु वर्मा उपस्थित रहीं।

No comments: