सी०बी० लॉ कालेज में मूट कोर्ट प्रतियोगिता
दो कालेज के 31 प्रतियोगियों ने किया प्रतिभाग।
सी बी सिंह लॉ कॉलेज के रक्षान्द प्रथम स्थान व राजेश पाण्डेय कॉलेज ऑफ लॉ की मनीषा तिवारी दूसरे स्थान पर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चल रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में आज ज़िले के सी बी सिंह लॉ कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आजादी के 75वें वर्ष पर मनाये जाने वाले "आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण
उत्तर प्रदेश में दिनांक 02/10/2021 सें 14/11/2021 तक विधिक सेवा के प्रति जागरुकता / सहायक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उक्त के कम में 09/11/2021 को सी०बी०सिंह लॉ कालेज सोनगॉव, दोस्तपुर रोड, अकबरपुर अम्बेडकरनगर में राजेश पाण्डेय कालेज ऑफ लॉ, इल्तिफातगंज रोड, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर एवं सी0बी0सिंह लॉ कालेज, सोनगॉव, दोस्तपुर रोड, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर के मध्य मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सी बी सिंह लॉ कॉलेज के छात्र रक्षान्द प्रथम स्थान तो वही राजेश पाण्डेय कॉलेज
ऑफ लॉ की मनीषा तिवारी दूसरा स्थान पाकर विजयी हुए। दोनों विजेताओं की सूची राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ प्रेषित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को बिधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार मूट कोर्ट प्रतियोगिता जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के न्यायिक अधिकारी / सिविल जज विशेष तौर से सचिव प्रियंका सिंह की उपस्थिति में आयोजन किया गया । जिसमें सी0बी0सिंह लॉ कालेज के 20 एवं राजेश पाण्डेय कालेज ऑफ लॉ 11 प्रतियोगियों ने मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लियें। दोनों विधि महाविद्यालयों में काफी उत्साह का माहौल रहा । मूटकोर्ट प्रतियोगिता में दोनों कालेज के
शिक्षक भी उपस्थित रहे। विशेष रुप से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रियंका सिंह जी से जब बच्चों से मिलते ही बच्चों में काफी प्रसन्नता देखने को मिला। प्रियंका सिंह ने भी बड़ी ही सरलता सें छोटी-छोटी विधि के विषयों को समझाया एवं पी0सी0ए (जे) एवं प्रतियोगी परीक्षा में कैसे उत्तीर्ण हो पर भी टिप्स दी जिससे बच्चे काफी संतुष्ट होते हैं। मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सी०बी० सिंह लॉ कालेज के सभी शिक्षक सी०बी० सिंह विधि महाविघालय, डॉ० शिवसहाय सिंह एजूकेशनल ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ० विजय जी, डॉ० उदय जी एवं डॉ० धीरेन्द्र जी एवं परिवार के सभी सदस्य तथा सी०बी० सिंह लॉ० कालेज प्राचार्य डा० सुभाषचन्द्र यादव एवं सभी शिक्षक गण डा० दिनेश कुमार सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, पवन जायसवाल, राहुल मौर्य, विकाश पाठक, रमेश मौर्य, निधि सिंह, मेराज अहमद, विजय सिंह परमार एवं अशोक कुमार संतोष प्रताप , दीपमाला, सदानन्द एवं सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। एवं राजेश पाण्डेय कालेज के प्राचार्य शिव प्रकाश उपाध्याय एवं प्रमोद जी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment