अंबेडकरनगर । पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अंबेडकरनगर जनपदवासियों के लिए बड़ी सौगात वर्ष 2021 में मिली हैं। लखनऊ से बलिया तक जाने वाला यह एक्सप्रेस वे जनपद के अकबरपुर तहसील अन्तर्गत चार गांव, जबकि जलालपुर तहसील अन्तर्गत तीन गांव से होकर गुजरा है। जनपदवासियों को इस एक्सप्रेस वे का लाभ अकबरपुर तहसील के रसूलपुर दियरा गांव से मिल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस के संचालन से लखनऊ, सुल्तानपुर, आजमगढ़, बलिया तक की दूरियां कम हुई हैं। सुचारु आवागमन के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण लगभग पांच वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था। लखनऊ से बलिया तक जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जनपद के अकबरपुर व जलालपुर तहसील के कुल सात गांव से होकर गुजर रहा है। इस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लाभ जनपदवासियों को अकबरपुर तहसील के रसूलपुर दियरा से मिल रहा है। वर्ष 2021 में जनपदवासियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस का बड़ा सौगात मिला। 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर के अरवरकारी करवत गांव में पहुंचकर पूर्वांचल एक्सप्रेस का लोकार्पण किया था। लगभग 341 किमी लंबे इस एक्सप्रेस वे का प्रयोग जिले के नागरिक रसूलपुर दियरा से रहे हैं। इस एक्सप्रेस की सौगात मिलने के बाद अब लखनऊ, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोजीपुर, मऊ व बलिया तक की दूरियां कम हो गईं।
अंबेडकरनगर। वर्ष 2021 में जिले को अयोध्या से बसखारी तक फोरलेन निर्माण की बड़ी सौगात मिली। 765 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह मार्ग 84 किमी लंबा है। अयोध्या से अकबरपुर होते हुए बसखारी तक निर्मित होने वाला फोरलेन एनएच 232 पर जाकर मिलेगा। इससे अयोध्या से आजमगढ़ होते हुए बनारस तक की दूरियां कम होंगी। लंबे इंतजार के बाद बीते दिनों ही इस फोरलेन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
अकबरपुर से अयोध्या तक फोरलेन निर्माण की मांग लंबे समय से आम नागरिकों द्वारा किया जा रहा था। इसे देखते हुए लगभग तीन वर्ष पूर्व शासन ने फोरलेन निर्माण को हरी झण्डी प्रदान की थी। 765 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फोरलेन मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई थी। हालांकि बाद में कार्यदायी संस्थाओं के बीच होने वाले विवाद के चलते निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी थी। मामला कोर्ट तक गया। इस बीच वर्ष 2021 में अयोध्या से बसखारी तक फोरलेन के निर्माण में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो गईं। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था छात्रशक्ति को सौंपी गई। लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2021 में फारलेन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। अयोध्या से बसखारी तक लगभग 84 किमी लंबे फोरलेन मार्ग पर तीन बाइपास का निम्मण होगा। इसमें एक अयोध्या जनपद के गोशाईगंज, जबकि दूसरा व तीसरा बाइपास अकबरपुर व बसखारी में बनेगा। फोरलेन निर्माण से अयोध्या, अकवरपुर, आजमगढ़, बनारस तक की दुरियां कम हो जाएंगी।

No comments:
Post a Comment