Breaking

Sunday, October 16, 2022

अम्बेडकरनगर। पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन भी चला निरीक्षण अभियान

 अम्बेडकरनगर। जिले में विभिन्न केन्द्रों पर संचालित पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन भी जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग अभियान चला कर नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जांच अभियान तेज रहा।

परीक्षा केंद्र पर जानकारी लेते जिलाधिकारी


गौरतलब है कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 जनपद के विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जनपद अंबेडकर नगर में पी ई टी परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 की प्रथम पाली की परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। 

अभ्यर्थियों को निर्देशित करते जिलाधिकारी

जिलाधिकारी द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर तथा सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम पाली में निर्धारित समय प्रातः10.00 बजे से शुरू हुई। परीक्षा के मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं की तलाशी के बाद ही प्रवेश मिला। इस दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का पालन कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा कक्षों का जायजा लिया गया, उन्होंने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एवं कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा नियंत्रण कक्ष में लगे सीसीटीवी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सभी कक्षों का गहनता से निगरानी की गई।


Ambedkar Nagar.  On the second day of the PET examination conducted at various centers in the district, the district administration conducted a checking campaign at the examination centers amidst tight security, the investigation campaign was intensified to conduct the examination without copying.

District Magistrate taking stock of CCTV control room

 It is noteworthy that the District Magistrate Samuel Paul N conducted a surprise inspection of various centers in the Preliminary Qualification Test (PET) 2022 to ensure that there is no disturbance in the examination.  In Ambedkar Nagar district, the first shift of PET examination 16 October 2022 has been successfully completed peacefully.


 The District Magistrate took stock of the arrangements of Government Engineering College Akbarpur, Government Inter College Akbarpur and Sardar Patel Memorial Inter College Larpur.  The examination was concluded amidst tight security arrangements and CCTV surveillance at the centres.  The scheduled time in the first shift started at 10.00 am.  Entry was obtained only after the search of the students at the main gate of the examination.  During this, the Kovid-19 guide line was followed.  After reaching the centers, the District Magistrate took stock of the examination rooms, he also took stock of the CCTV cameras and control rooms installed at the centres.  All the rooms were closely monitored by the District Magistrate through the CCTV LED screen installed in the examination control room.

No comments: