Breaking

Saturday, October 29, 2022

धान खरीद के लिए पूरी की गई जरूरी तैयारियां

  धान खरीदने हो सकती है परेशानी

*

अंबेडकरनगर। राशन की ममता नो इस बार धान की खरीद 1 नवंबर से की जा रही है। जिसके लिए पूरे जनपद में 71 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिससे कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इस वर्ष एक लाख 55 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। धान बेचने में किसानों की सुविधा के लिए कुल 71 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

धान की वसाई करने के लिए लगी मशीन

गौरतलब है कि धान की खरीद के लिए पूरे जनपद में व्याख्याता क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं सभी क्रय केंद्रों पर धान की नानी मापक यंत्र धान रखने के लिए बोरी पंखा कांटा आज की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है जिससे कि किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। बताते चलें कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पांच एजेंसियों के कुल 71 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

धान की खरीद के लिए पूरी की गई सहकारी केंद्र पर तैयारियां

इनमें खाद्य विभाग के 22, पीसीएफ के 39, यूपीएसएस के सात, मंडी समिति के दो व भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल है। प्रत्येक क्रय केंद्र पर प्रभारी की तैनाती कर दी गई है। खाद्य विभाग में एक-एक प्रभारी को दो-दो क्रय केंद्र का प्रभार दिया गया है। ऐसे में क्रय केंद्र प्रभारियों की कमी होने के चलते किसानों को धान बेचने में समस्या हो सकती है।

उधर जिले को धान खरीद का लक्ष्य भी शासन से दे दिया गया है। यह लक्ष्य विगत वर्ष की तुलना में तीन हजार 400 मीट्रिक टन कम है। खाद्य  अधिकारी कार्यालय के अनुसार विगत वर्ष एक लाख 58 हजार 400 एमटी का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य की तुलना में लगभग 91.30 प्रतिशत धान की खरीद हुई थी।


No comments: