Breaking

Wednesday, November 16, 2022

अस्सिटेंट एकाउंटेंट के पद पर हुआ चयन

 अंबेडकरनगर। पहले ही प्रयास में बसखारी की शर्मिष्ठा त्रिपाठी ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद पर चयनित होकर परिवार व जनपद का नाम रोशन किया। शर्मिष्ठा के इस सफलता पर लोगों का बधाई देने का तांता लगा रहा।

शर्मिष्ठा त्रिपाठी

बताते चलें कि बसखारी निवासी अरविंद त्रिपाठी की  पुत्री ने पहले प्रयास में ही आईआईटी दिल्ली में अस्सिटेंट एकाउंटेंट के पद पर चयनित होकर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाकर जनपद का नाम रोशन किया है। बसखारी थाना क्षेत्र के कोतूपुर भटपुरवा निवासी शर्मिष्ठा के पिता अरविन्द त्रिपाठी संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैै। शर्मिष्ठा ने लगभग छह माह पूर्व आईआईटी दिल्ली में अस्सिटेंट एकाउंटेंट के पद लिए परीक्षा में सम्मिलित हुई थी। जिसका परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। शर्मिष्ठा ने टाॅप टू में जगह बनाकर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। तथा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गयी। शर्मिष्ठा की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी वही दिनभर बंधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शर्मिष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, सी बी त्रिपाठी,मंगला मिश्र, राजेश त्रिपाठी, बचुली मिश्र, सुभाष गुप्ता अरुण मिश्रा समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया।

शर्मिष्ठा ने news24abn से बात करते हुए बताया कि मेरी शुरू से ही चाहत थी कि मैं किसी अच्छे क्षेत्र में काम करु वैसे तो मैंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लिया है जिसमें दिल्ली आईआईटी से असिस्टेंट एकॉन्टेन्ट का परीक्षा परिणाम आया तो  इसमें टॉप टू में दूसरा स्थान मिला है। इस परिणाम से मुझे बहुत ही खुशी है साथ ही मैं सभी से यही आग्रह करती हूं कि मेहनत से किया गया कोई भी काम व्यर्थ नहीं जाता।

No comments: