आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
आप कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में जुटे लोग।
अम्बेडकरनगर। निकाय चुनाव नजदीक आते हैं सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों को लेकर जोर शोर से मैदान में उतर चुकी है इसी क्रम में 20 से 30 नवंबर तक 11 दिवसीय आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। जनसभाओं में आप कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव प्रभारी शोहरत अली ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना है। कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, पानी,महिला सुरक्षा, स्वास्थ, यातायात व्यवस्था पर शानदार काम किया है।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों का चयन ट्रिपल सी के आधार पर कर रही है और यह पार्टी की विश्वसनीयता ही है जिस कारण आवेदन फॉर्म लेने के लिए सैकड़ों लोग कार्यालय आकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन फॉर्म की डिमांड बढ़ चुकी है लेकिन पार्टी सिद्धांतों के अनुसार हम प्रत्याशियों का आकलन ट्रिपल सी के आधार पर कर रहे हैं। उन्होंने बताया
कि जनता में आम आदमी पार्टी के आवेदन फॉर्म के लिए भारी उत्साह है जो दर्शाता है लोग केजरीवाल मॉडल को पसन्द कर रहे हैं। अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष के भावी उम्मीदवार डा शचींद्र वर्मा ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की लापरवाही के चलते आज जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है। सफाई की स्थिति बेहद खराब है। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से सत्य प्रकाश पटेल,अनीता यादव, राजेन्द्र वर्मा, सुलतान शाह, अविनाश यादव, पवन कुमार, संगीता कान्नूजिया, विश्राम,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment