सम्पूर्ण समाधान दिवस में 403 शिकायतों के सापेक्ष मौके पर 74 का हुआ निस्तारण।
अम्बेडकरनगर। आम जनता के समस्याओं के निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी पाचों तहसीलों में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 403 शिकायते आई जिसमें से केवल 74 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही 329 शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया गया।
अकबरपुर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में जो भी शिकायत आए उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुए।
मौके पर 32 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 80 शिकायतों के जल्द निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान डी एफ ओ, जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 130 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से 30 शिकायतों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 100 शिकायत पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष 37 शिकायती पत्र प्राप्त हुए । जिसमें से 01 ही शिकायत को मौके पर निस्तारित हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 69 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 06 प्रार्थना पत्र को मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
तहसील आलापुर के संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।
No comments:
Post a Comment