Breaking

Wednesday, January 11, 2023

जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

अम्बेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में जनपद में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई, बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा चल रही योजनाओं का पात्रों को समुचित लाभ मिलता रहे।


गौरतलब है कि बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),


राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, रिक्त दुकानों का व्यवस्थापन, मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, शादी अनुदान योजना, माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामाजिक वनीकरण, दुग्ध समितियों का गठन एवं पुनर्गठन, गन्ना मूल्य भुगतान, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं का संतृप्ति करण, कौशल विकास मिशन, ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से सेवाओं की स्थिति, स्वरोजगार योजनाएं, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन योजना, सहकारी देयो एवं एनपीए से वसूली आदि की समीक्षा बिंदुवार की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विकास कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, डी सी मनरेगा ,जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।



Ambedkar Nagar.  In the Collectorate Auditorium, under the chairmanship of District Magistrate Samuel Paul N, a review meeting was held on the development works being done in the district, in the meeting, the concerned officers were directed to ensure that the beneficiaries continue to get proper benefits of the schemes being run by the government.



 It is worth mentioning that on Wednesday, a review meeting of the development works regarding the schemes being run by the Central and State Government was held in the Collectorate Auditorium under the chairmanship of District Magistrate Samuel Paul N.  During the meeting, the District Magistrate Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural), National Rural Livelihood Mission, Mahatma Gandhi National Employment Guarantee Scheme, Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana, Chief Minister Awas Yojana (Rural), National Rural Drinking Water Mission, National Food Security Scheme, management of empty shops  , Allocation of ponds for fisheries, Pension schemes, Prime Minister's public development program, Marriage grant scheme, Honorable Chief Minister's mass marriage scheme, State-funded scholarship scheme, Kanya Sumangala scheme, Social afforestation, Formation and reorganization of milk societies, Sugarcane price payment, Operation  Under rejuvenation, saturation of infrastructure facilities, skill development mission, status of services through e-district portal, self-employment schemes, Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana, Chief Minister's Gramodyog Employment Generation Scheme, cooperative dues and recovery from NPA etc. were reviewed point-wise.  .  During the meeting, the District Magistrate gave necessary guidelines to the concerned officials regarding the development works. During the meeting, Chief Development Officer Anuraj Jain, Project Director Rakesh Prasad, DC MNREGA, District Information Officer Santosh Kumar Dwivedi and officers of the concerned department.  Employees were present on the spot.

No comments: