Breaking

Wednesday, June 21, 2023

अकबरपुर नगर पालिका बोर्ड बैठक में पास हुआ 58 करोड़ 57 लाख 40 हजार का बजट।

अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में सपथ ग्रहण के बाद पहली बोर्ड की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद अकबरपुर स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिशाषी अधिकारी श्रीमती बीना सिंह, श्री नागेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता सिविल व 25 वार्डो के सभासद जिसमें श्रीमती दुर्गावती, श्री अरविन्द कुमार, श्री कान्जी सरल, श्रीमती उषा देवी श्री जयराम श्री प्रदीप मिश्रा, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती कविता देवी, श्री अतुल वर्मा, श्री राजकुमार धर्मा श्री शिव कुमार, श्रीमती अनीता देवी श्री सुरेन्द्र गुप्ता श्री अनिल कुमार, श्रीमती रेखा श्रीमती कंचन श्रीमती सवीना खातून, श्री वैभव गुप्ता श्री सत्या श्रीमती नीतू चौहान, श्रीमती देवी वस्सुम श्री आदित्य प्रताप, श्री अशोक कुमार गुप्ता, श्री सन्दीप चौहान, मो० संलीत उपस्थित रहे। बोर्ड बैठक का संचालन प्रधान लिपिक अनूप कुमार, द्वारा किया गया। लेखाकार ओंकारनाथ तिवारी, द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को बिन्दुवार पढ़कर सुनाया गया जिसमें वर्ष 2022-23 वास्तिविक आय रू०-33 करोड़ 84 लाख 6 हजार 532 रुपये 36 छत्तीस पैसे के सापेक्ष 25 करोड़ 85 लाख 20 हजार 992 रुपये 45 पैसे का व्यय किया गया था जिसकी सहमति सदस्यों ने दी।

नगर पालिका अकबरपुर में बोर्ड की बैठक करने नवनिर्वाचित अध्यक्ष

बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित आय रू० 42 करोड़ 90 लाख 30 हजार रूपये व्यय रू0 58 करोड़ 57 लाख 40 हजार रूपये की स्वीकृति उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया। इस प्रकार वर्ष 2023-24 के लिए 50 करोड़ 10 लाख 38 हजार 5 रुपये इकहतर पैसे  लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभी उपस्थित सभासदों की सहमति से वर्ष 2023-24 हेतु कार्य योजना बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसके अन्तर्गत किये जाने वाले कार्य जैसे मार्ग प्रकाश व्यवस्था के मुख्य कार्य एवं जलापूर्ति व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्य सम्पत्तियों के रख राखव एवं निर्माण कार्य हेतु आवश्यक कार्यो के बारे में अधिशाषी अधिकारी महोदय द्वारा नगर पालिका परिषद सदस्यों को अवगत कराया गया। जिस पर सभी बिन्दुओं की कार्य योजना बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा नगर क्षेत्र में सम्मिलित तालाबों के सौन्दर्यीकरण सामुदायिक शौचालय एवं यूरिनल की मरम्मत का कार्य ओवर ब्रिज पर दोनों तरफ स्ट्रटी लाईट लगाये जाने का कार्य एवं आवश्कतानुसार 120 वाट की स्ट्रीट लाइटों की क्रयदारी एवं तमसा नदी की साफ सफाई किये जाने के सम्बन्ध में परिषद को अवगत कराया गया। उक्त सभी कार्यों के किये जाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। परिषद में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष महोदय को सम्पूर्ण वित्तीय अधिकार प्रदान किया गया जनहित में नगर क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास कार्य का प्रस्ताव जिसका बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया। साथ में संलग्न है अना में अध्यक्ष महोदय द्वारा बजट की सर्वसम्मति से स्वीकृति के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। 

नवनिर्वाचित मा० बोर्ड की प्रथम बैठक हेतु जनहित में नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो का प्रस्ताव इस प्रकार है-

नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के सड़कों का निर्माण / मरम्मत / नवीनीकरण, नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो में नाली मरम्मत व नाली निर्माण, वार्डों में क्रास का निर्माण कार्य, वार्डो में बने सामुदायिक शौचालयों का मरम्मत एवं जीर्णोधार, वार्डो में नालियों के ऊपर आर०सी०सी० पटिया का निर्माण, नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न तालाबों जलाशयों का मरम्मत एवं जीर्णोधार, पालिका क्षेत्रान्तर्गत समस्त घाटों का सौन्दर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों पर मूत्रालय एवं शौचालय का निर्माण, त्यौहारों के दृष्टिगत विभिन्न स्थलों पर सड़क मरम्मत / पैच वर्क / अन्य व्यवस्था सम्बन्धी कार्य, नगर पालिका के विभिन्न जमीनों पर आय बढ़ाने हेतु निर्माण, नगर सौन्दर्यीकरण हेतु आर्किटेक अनुबंधित किये जाने पर विचार, गायत्री मन्दिर समीप विसर्जन घाट/ छठ पूजा स्थल के सौन्दर्यीकरण, पण्डाटोला स्थित बाउली मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण, संघतिया में बाबा अयोध्या नाथ मंदिर, जौहरडीह दुर्गा माता, काली माता मंदिर, सिझौली में दुर्गा मंदिर अमरौला में मंदिर, देवांश पेट्रोल टंकी के सामने शिव जी मंदिर के सौन्दर्यीकरण, नगर के पुरानी सीमा पर लगे स्वागत गेट को सीमा विस्तार उपरान्त प्रमुख मार्गो की सीमाओं पर लगाने, अन्त्येष्टि स्थल- शिवाला घाट मीरानपुर अटिका मंदिर के पास एवं जौहरडीह का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका परिषद के अंतर्गत होने वाले सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।


No comments: