Breaking

Friday, July 14, 2023

55 समितियों पर यूरिया नदारद, भटक रहे किसान रोपाई के बाद धान में यूरियां डालने की है जरूरत ।

 अम्बेडकरनगर। किसानों को जब धान की फसल के लिए यूरिया खाद की जरूरत है विवेक कुमार सिंह एआर कोआपरेटिव वह जिले में नदारद है। यहां कुल 91 साधन सहकारी समितियां हैं लेकिन इनमें से 55 पर यह खाद नहीं है। प्रतिदिन किसान समितियों का चक्कर लगाने और फिर निराश होकर वापस लौट आने को विवश हो रहे हैं।

IMG-20230714-WA0193.jpg

धान की रोपाई तेजी से जिले में चल रही है। जिन किसानों ने यह कर लिया है उन्हें अब बेहतर उपज के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। यहां तीन लाख 82 हजार किसान एक लाख 16 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में धान की खेती करते हैं। बड़े क्षेत्रफल में धान की खेती करने के चलते ही अंबेडकरनगर जनपद को धान का कटोरा कहा जाता है। बेहतर पैदावार के लिए जब किसानों को यूरिया की जरूरत है लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में 91 समितियां स्थापित हैं। इनमें से 55 पर पूरी तरह से खाद नदारद है। जिन 36 समितियों पर खाद है भी वहां मात्रा काफी कम है। ऐसे में यदि शीघ्र ही संबंधित समितियों को खाद उपलब्ध नहीं हुई तो इन समितियों पर भी खाद समाप्त होती है।

IMG-20230714-WA0197.jpg

समितियों पर खाद न होने से किसानों को निजी दुकान से खाद लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक चपत लग रही है। दरअसल समिति पर यूरिया 266 रुपये 50 पैसे प्रति बोरी मिलती है जबकि निजी दुकान पर तीन सौ रुपये का भुगतान किसानों को करना पड़ता है। इसके साथ ही कुछ दुकानदारों द्वारा यूरिया के साथ जिंक व अन्य सामग्री भी जबरदस्ती दिया जाता है जिसका अलग से पैसा लिया जाता है।

खाद न मिली तो होगी दिक्कत।

साधन सहकारी समिति अकबरपुर में यूरिया खाद के नदारद होने से धान किसानों के सामने समस्याएं खड़ी हो रही हैं। शुक्रवार को जब टीम संबंधित समिति पर पहुंची तो पता चला कि खाद नहीं है। मौके पर मिले पहाड़पुर टड़वा निवासी किसान इंद्रभान ने कहा कि चार दिन से लगातार चक्कर लगा रहे हैं। प्रत्येक बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। जमल्दीपुर के राजितराम ने कहा कि जब भी खाद के लिए आते हैं तो शीघ्र उपलब्ध होने की बात कही जाती है। इन दिनों धान की फसल के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है। यदि शीघ्र ही खाद नहीं मिली तो समस्या खड़ी हो सकती है। समिति सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि शीघ्र खाद उपलब्ध हो जाएगी।

IMG-20230714-WA0196.jpg

खाद नदारद, किसान कर रहे इंतजार

टीम साधन सहकारी संघ जलालपुर पहुंची तो वहां यूरिया के लिए किसान इधर उधर भटकते दिखे। सचिव सतीराम यादव मौजूद मिले। बताया कि यूरिया नहीं है। कब आए इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। मौके पर मिले किसान रामसागर व गंगाराम ने कहा कि धान की रोपाई किए हुए लगभग एक पखवाड़ा हो गया। अब सुपर व यूरिया की सख्त जरूरत है। साधन सहकारी संघ से यूरिया नदारद है। कुछ पता भी नहीं है कि कब आएगी। ऐसे में अब निजी दुकान से अधिक दाम पर खरीदारी करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
IMG-20230714-WA0194.jpg
खाली हाथ लौट रहे किसान।

तहसील क्षेत्र भीटी के साधन सहकारी समिति महरुआ से किसानों को मायूसी हाथ लग रही है। यूरिया मिलने की उम्मीद में किसान संबंधित समिति पर पहुचते हैं लेकिन न मिलने की दशा में उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। शुक्रवार को भी जब टीम समिति पर पहुंची तो वहां कुछ किसान यूरिया की उम्मीद में पहुंचे हुए थे। महरुआ निवासी नीरज सिंह, कसड़ा निवासी संजीव मिश्र व लोकनाथपुर निवासी अभिमन्यु सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जब भी जरूरत पड़ती है तो खाद नहीं मिलती। जिम्मेदारों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी होगी। यदि जल्द से जल्द यूरिया नहीं मिली तो समस्या खड़ी हो सकती है।

जिल्द उपलब्ध होगी यूरिया।

IMG-20220806-WA0105.jpg

डीएम अविनाश सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को गोदाम से 954 एमटी खाद समितियों पर भेजे जाने का निर्देश दिया है। एक दो दिन में खाद समितियों पर पहुंच जाएगी।
विवेक कुमार सिंह एआर कोआपरेटिव ने बताया कि फूलपुर रैक प्वाइंट से 1300 एमटी यूरिया शीघ्र उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव कृषि को पत्र के माध्यम से एक रैक डीएपी व एक रैक यूरिया की मांग भी की गई है।

No comments: