Breaking

Monday, July 10, 2023

नहर में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने का लगाया आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस टीम।

 अमनेडकरनगर। आलापुर क्षेत्र में रविवार सुबह घर से निकले युवक का शव सोमवार सुबह शेखपुर मलपुरा गांव के निकट नहर के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट का निशान था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस बीच जानकार होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण नहर की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। नहर के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उसकी पहचान थाना क्षेत्र हंसवर के मोहम्मदपुर मुसलमान गांव निवासी साहुल कुमार यादव के रूप में हुई। इस बीच जानकार होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर एक तरफ जहां हत्या की आशंका जताई जा रही है तो वहीं कुछ मार्ग हादसे की भी आशंका जता रहे हैं।


बताया जाता है कि थाना क्षेत्र आलापुर के शेखपुर मलपुरा में साहुल का ननिहाल फुरदुल यादव के घर है। एक दिन पहले रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह घर से निकला था। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच सोमवार सुबह उसका शव नहर के किनारें पड़ा मिला। उधर एसओ पंडित तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।

No comments: