अम्बेडकरनगर। बसखारी विकासखंड के डवाकरा हाल में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के साथ समन्वय समिति जनपद अंबेडकरनगर की बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन के विस्तार के साथ साथ विभिन्न कार्यों के विस्तार को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के प्रताड़ित किए जाने संबंधी मुद्दा प्रमुख रूप से बैठक की अध्यक्षता सूर्यभान सिंह तथा संचालन बांकेलाल मौर्य ने किया।
![]() |
बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष |
सोमवार को बसखारी विकासखंड के डवाकरा हाल में जनपद अंबेडकर नगर के ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम संगठन का विस्तार करते हुए समन्वय समिति का जनपद अध्यक्ष गंगाराम गुप्ता महामंत्री अनिल कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बांकेलाल मौर्य एवं कोषाध्यक्ष के रूप में मित्रसेन यादव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इसके अतिरिक्त संरक्षक मंडल में सूर्यभान सिंह रमाकांत मिश्र ओमकार नाथ यादव को मनोनीत किया गया।
![]() |
बैठक में मौजूद कर्मचारी |
बताते चलें कि संगठन के चुनाव के पश्चात ग्राम ग्राम सचिवों ने प्रमुख रूप से उत्पीड़न का मुद्दा उठाया जिसमें जनपद स्तर पर स्थानांतरित सचिव के कलस्टर आवंटन में ठेकेदारी प्रथा से आवंटन किए जाने का एक स्वर में विरोध किया गया इसके साथ ही साथ भूसा दान के नाम पर ग्राम सचिवों को प्रताड़ित किए जाने का प्रमुख मुद्दा उठा जिसमें बताया गया कि ग्राम सचिवों को अपने वेतन से भूसा दान करने के लिए बाध्य किया जाता है ग्राम सचिव लोगों के डोंगल अप्रूवल को लेकर बराबर प्रताड़ित किया जाता है जिसके चलते मानदेय आदि का भुगतान समय से नहीं हो पाता कर्मचारियों द्वारा अपनी समस्याओं के बताए जाने के पश्चात अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में अवगत कराते हुए उसका समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया बैठक में भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment