अम्बेडकरनगर। शहजादपुर सिटी पैलेस में निकट एक घर मे पिता पुत्र की निर्ममतापूर्वक पूर्वक हत्या का मामला सामने आया है जिसमे एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल के भर्ती कर इलाज चल रहा है, वही पुलिस व फोरेंसिक टीम हत्या के मामलें की जांच में जुटी हुई है। घर के अंदर हए डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
![]() |
डबल मर्डर के बाद जांच में जुटी पुलिस |
जानकारी के अनुसार डबल मर्डर का मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में पिता-पुत्र की निर्मम हत्या घर के भीतर एक महिला भी गम्भीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। यह वाकया शहजादपुर पुलिस चौकी के निकट नई सड़क पर सिटी पैलेस के पास अमरदीप ज्वेलर्स के परिवार का मामला है। घटना की सूचना पर भारी भीड़ व पुलिस बल पहुंच का जांच में जुट गई है। वहा मौजूद लोगों ने बताया कि महिला के शोर मचाने पर हत्यारे फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
![]() |
हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़ |
घटना में 65 वर्षीय कृष्ण सेठ पुत्र लालता प्रसाद सेठ व 25 वर्षीय आंनद सेठ पुत्र कृष्णा सेठ की मौत हो गई है। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान बताये जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त खूनी संघर्ष की घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है हालांकि अभी तक घटना के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय मौजूद हैं। वही स्वाट टीम व फोरेंसिक टीम को जांच के लिए लगाया गया है।
No comments:
Post a Comment