Breaking

Wednesday, July 28, 2021

अम्बेडकरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अटल भवन में आयोजित की बैठक चार मण्डल अध्यक्ष बदले गए।

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों के साथ साथ अपने सांगठनिक ढांचा को चुस्त दुरुस्त करने पर भी तेजी से कार्य करना शुरू कर दिया है। संगठन की शक्ति से ही भाजपा सभी प्रकार की चुनावी कामयाबी निरंतर हासिल करती जा रही है। संगठन की ढांचा को चुस्त दुरुस्त करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व की अनुमति से संगठन कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में असफल जनपद के चार मण्डल अध्यक्ष गण को बदल कर नए अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने चारों मण्डल अध्यक्ष गण को हटाकर नए अध्यक्ष नियुक्त करने के उपरांत कहा है कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं हो सकती है। संगठन के निर्देशों का पालन करना कार्यकर्ताओं का परम् धर्म है जिसका पालन सभी कार्यकर्ता को तन्मयता से करना चाहिए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कुर्की मण्डल अध्यक्ष पद पर सदाराम वर्मा के स्थान पर अशोक चौधरी को, सैदापुर मण्डल अध्यक्ष पद पर मनोज मौर्य के स्थान पर पंकज प्रजापति को, जीवत मण्डल अध्यक्ष पद पर दिनेश चौधरी के स्थान पर अनिल वर्मा को, राजेसुल्तानपुर मण्डल अध्यक्ष पद पर ज्ञानेन्द्र सिंह के स्थान पर अमित गिरि को नियुक्त करते हुए नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष गण से आशा व्यक्त किया है कि वह संगठन के निर्देशन में संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते हुए भाजपा के रीतियों और नीतियों का प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

No comments: