अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने बूथ विजय अभियान के माध्यम से 2022 में होने वाले चुनाव के लिए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को 23 अगस्त से 30 अगस्त तक बूथ विजय अभियान के संकल्प को मूल मंत्र मानकर कार्य करने का संकल्प लिया औऱ बताया कि जब संगठन मजबूत होगा तभी हम किसी भी चुनौती का सामना करते हुए विधान सभा चुनाव में पार्टी को जीत दिला सकते हैं।
विधानसभा अकबरपुर
बताते चलें कि उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने अकबरपुर और कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के विधान प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मण्डल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारी एवम शक्ति केंद्र सत्यापन अधिकारी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की बैठक देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी एवम सिटी पैलेस में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में 27 हजार शक्ति केंद्र की स्थापना की गई हैं। जिसके अन्तर्गत आने वाले बूथों पर भाजपा के शक्ति केंद्र सत्यापन अधिकारी सत्यापन कार्य करेंगे। उसी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी बूथ समिति को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने गांवों की सूरत और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर करते हुए प्रधान मंत्री आवास, शौचालय, निःशुल्क गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा योजना, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, सड़क मार्ग, चिकित्सालय को सुदृढ़ करने, कोरोना बीमारी से बड़े जनहानि को बचाना और लोगों को फ्री कोरोना का टीका लगवाए जाने का बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना की बीमारी में भाजपा सरकार की सक्रियता और कुशल प्रबंधन के कारण जनहानि कम हुई नहीं तो बड़ी जनहानि होती।
विधानसभा टाण्डा
उक्त विचार टांडा विधान सभा क्षेत्र के मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र सत्यापन अधिकारी गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए आशिर्वाद गेस्ट हाउस में सीतापुर सांसद राजेश वर्मा ने व्यक्त किया।
विधान सभा टांडा और अकबरपुर की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का निर्माण कर संगठन के निर्देशानुसार कार्य कर संगठन को मजबूती दिलाते हुए चुनाओं में विजय श्री दिलाता है।बूथ स्तर की समिति की मजबूती ही संगठन के सफलता का आधार होता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जनपद की पांचों विधान सभाओं में जीत का परचम लहराएगा।
विधानसभा कटेहरी
विधान सभा क्षेत्र कटेहरी और अकबरपुर की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अतुलनीय और कुशल कार्यशैली के बलबूते ही भाजपा सभी प्रकार के चुनाओँ में जीत हासिल कर देश और समाज हित में समर्पित हो कर कार्य करती है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन के निर्देशानुसार सभी अभियान और कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने में योगदान देता है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत ही कार्यकर्ताओं के संगठन के निर्देशानुसार कुशलता पूर्वक कार्य करने का परिचायक है।
विधान सभा क्षेत्र कटेहरी, अकबरपुर और टांडा की बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, विधायक संजू देवी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिव नायक वर्मा, चेयर मैन सरिता गुप्ता, विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, विधान सभा प्रभारी शक्ति सिंह, बासुदेव मौर्य, ओम प्रकाश सिंह, रमेश चन्द्र गुप्त, संजय सिंह, चंद्र प्रकाश वर्मा, सुमन पाण्डेय, रफत एजाज़, मनोज मिश्र, डाक्टर राणा रणधीर सिंह, अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल, बाल्मीकि उपाध्याय, दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, शिव पूजन राजभर, विनय पाण्डेय, सुनील पासवान, रितु बहल, कपिल देव तिवारी, अभिमन्यु अग्रहरि, डाक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय, घिसियावन मौर्य, राम सूरत मौर्य, शिव पूजन राजभर, श्याम बाबू गुप्ता, शंकर गुप्ता, विकास मोदनवाल, मनोज गुप्त, आदित्य शुक्ल, गौरव श्रीवास्तव, अशोक चौधरी, अनुराग जायसवाल, पंकज प्रजापति, रवि सिंह चौहान, सुग्रीव कन्नौजिया, दान बहादुर यादव, राजेंद्र निषाद, डाक्टर शिव पूजन वर्मा, सुधांशु त्रिपाठी, गया प्रसाद वर्मा, सरिता वर्मा व अम्बिका जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment