Breaking

Friday, August 20, 2021

अम्बेडकरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत किया आह्वान

 

ग्रामीणों को संबोधित करते प्रदेश सचिव

अम्बेडकरनगर। जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत दूसरे दिन कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने बिभिन्न स्थानों पर भढ़सारी, वरवा, कुर्मी डीहा हाथपाकड़ लोगो को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप कोरी ने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों के कल्याणकारी योजनाओं की व्यवस्था न देकर उनके साथ ठगी कर रही है। उन्होंने ने बताया कि किसी के खाते मे यदि 2500 रुपया से कम बैलेंस है तो उनके खाते से पैसा काट रही है। पानी निकासी की बढ़ रही समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वैसे तो सरकार ने गड्ढा मुक्त होने का वादा तो कर रही है लेकिन इस समय यह लगता है कि सड़क गढ़ढे मे है या गढ़ढे मे सड़क है ये कहना मुश्किल है। यह मोदी योगी का विकास है हाई स्कूल और इण्टर की जब परीक्षा नही हुई तो परीक्षा शुल्क वापस करना चाहिए । यह बच्चो के अभिभावकों के साथ छल कर रही है। सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग है। नो वर्क नो पेय तो बिना शिक्षा के फीस क्यों लिया गया।  अब लोगो का  मोह बीजेपी , सपा, बसपा  से भंग हो गया है। अब विक्लप के रुप मे केवल कांग्रेस ही उ० प्र० मे है। इस  महा सम्पर्क अभियान मे अमित वर्मा जिला अध्यक्ष ने बताया कि 110 न्याय पंचायत मे कांग्रेस के कार्यकर्ता डटे हुये है। निश्चित रुप से कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा कांग्रेसी कार्यकर्ता जनता तक पहुंचा रही है। इस दौरान नासिर भाई, तिलकराम राजभर, रामलखन गौतम, घनश्याम, नन्दू गुप्ता, रामकुमार पाल पूर्व जि० अ०, ज्ञानेन्द्र पाठक, राघुनाथ पटेल किसान जि० अ० ,राजित राम वर्मा, जियाउददीन अन्सारी , रेहाना बानू, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव मे प्रवास कर रहे है।


No comments: