Breaking

Saturday, August 7, 2021

अम्बेडकरनगर। बसपा सांसद ने की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ सांसद रितेश पाण्डेय

अम्बेडकरनगर। शुक्रवार को बसपा  अम्बेडकरनगरके सांसद रितेश पाण्डेय ने दिल्ली पहुंच कर ऑस्ट्रेलिया से आए पूर्व प्रधान मंत्री से मिल कर विदेश के साथ गठबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को मजबूती पर जोर दिया जाए। बसपा संसदीय दल के नेता सांसद रितेश पाण्डेय ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री से नई दिल्ली में मुलाकात की इसमें उन्होंने एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव और पति को टक्कर देने के लिए भारत ऑस्ट्रेलिया जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के गठबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया सांसद ने कहा कि भारत में प्रगति की अपार संभावनाएं हैं।  ऑस्ट्रेलिया के राजदूत के आवास पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री से 1 दिन पहले शुक्रवार को मिले तो रितेश पाण्डेय ने कहा कि उनसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई। भारत की प्रगति की संभावनाओं पर चर्चा करने के साथ ही विदेश नीति पर बातचीत की गई इसमें चीन के बढ़ते प्रभाव पर खासतौर पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया जापान भारत व संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को एक साथ मिलकर आगे आना होगा जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री ने गहरा विश्वास प्रकट किया।

No comments: