news24abn.in की रिपोर्ट
अम्बेडकरनगर। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता के फल स्वरूप केन्द्र सरकार किसानों के उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ा कर किसानों से किए गए वादे को पूरा कर रही है। भाजपा का मानना है कि देश की जनता के साथ किसान की खुशहाली और समृद्धि ही देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य करता है। देश के विकास और अर्थ व्यवस्था में किसान का महत्व पूर्ण योगदान होता है।
अटल भवन में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसानों की उपज समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्त किया।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसो, सूरजमुखी के वर्तमान समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसानों को बड़ी राहत दी है।समृद्धशाली और खुशहाल किसान देश के प्रगति का आधार है।भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिथिलेश ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी किसान के साथ साथ मजदूर, रेहड़ी पटरी दुकानदारों, समाज के सबसे निचले पायदान पर जीवन यापन कर रहे लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही भाजपा सरकारों के प्रति जनता में बढ़ रहे लोकप्रियता से विपक्षी पार्टियों में बेचैनी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों की वजह से पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।
राजेसुल्तानपुर से ज्ञानेन्द्र सिंह व कुर्की से सदाराम वर्मा बने मण्डल अध्यक्ष
पार्टी के मजबूती व 2022 के चुनाव में जीत के लिए मण्डल व बूथ स्तर पर रणनीति तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी ने राजेसुल्तानपुर मण्डल अध्यक्ष पद पर ज्ञानेन्द्र सिंह और कुर्की मण्डल अध्यक्ष पद पर सदा राम वर्मा के नियुक्ति की घोषणा किया है।
भाजपा में अंबेडकर नगर के मोर्चा विभाग एवं प्रकोष्ठ का गठन का कार्य लगातार चल रहा है। युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा के गठन के बाद बृहस्पतिवार को देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने 22- प्रकोष्ठ की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस समय संगठनात्मक कार्य लगातार चल रहा कल सभी मंडलों में आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक निश्चित हुई है। बैठक को विधान सभा के प्रभारी एवं मंडल के प्रभारी संबोधित करेंगे।जिले की प्रकोष्ठ में एक संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की जाती है। उपरोक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय जी ने दी है।
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
एक दिन पहले जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा अम्बेडकरनगर में प्रदेश मंत्री सुश्री नेहा खान जी और नवनयुक्त जिला अध्यक्ष जावेद मलिक जी के प्रथम जिला आगमन पर जिले में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में मया बाजार में संतोष सिंह बबलू , राजन सिंह , सत्यजीत वर्मा जी द्वारा स्वागत किया गया, अंबेडकर नगर यादव नगर चौराह पर सिराज खान, सारिक अंसारी, राजेश सलूजा सब्बान मिया द्वारा स्वागत किया गया देव इंद्रावती में तबरेज खान के नेतृत्व में, शिव बाबा में अखलाक, वकील अहमद सुलतान आजम पुरानी तहसील तिराह में अरशद अब्बास के नेरतव में पटेल नगर तिराह पर सिरज्जुदीन, जावेद अहमद के नेतृत्व में सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद अटल भवन पहुचने पर भाजपा के माननीय अध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी की जीत 2022 में पूर्ण बहुमत से कराने के पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है।
No comments:
Post a Comment