अम्बेडकरनगर। दिनभर की खबरों के लिए बने रहे www.news24abn.in के साथ
पुलिस टीम को फिट रखने के लिए किया गया इंतजाम।
![]() |
अम्बेडकरनगर। साइकिल दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते आईजी अयोध्या |
अम्बेडकरनगर। जनपद के दौरे पर आये अयोध्या रेंज के आईजी सजीव गुप्ता ने बाकायदा पुलिस साइकिल दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आईजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के साथ ही कैफे का उद्घाटन किया। साइकिल चलाने से पुलिसकर्मी फिट रहेंगे और साथ ही पेट्रोल-डीजल का खर्च भी बचेगा।
जानकारी के अनुसार अपराधियों को पकड़ने के लिए और उनका मुकाबला करने के लिए यूपी पुलिस अलग-अलग तरीके अपना रही है। उत्तर प्रदेश की पुलिस अब अपराधियों का मुकाबला साइकिल से करेगी, इसके लिए पुलिस महकमे में हर रोज नए नए प्रयोग हो रहे है। अम्बेडकरनगर जनपद के दौरे पर पहुंचे अयोध्या रेंज के आईजी सजीव गुप्ता ने पुलिस साइकिल दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के साथ ही कैफे का उद्घाटन किया।
साइकिल से शहर में घूमेगा पुलिसकर्मियों का एक दस्ता।
आईजी संजीव गुप्ता ने कहा साइकिल से फास्ट मूवमेंट आसानी से हो सकता है जो चार पहिया और दो पहिया वाहनों से संभव नहीं है. दौरे आईजी अयोध्या ने पुलिस लाइन में कैफ़ेट एरिया आउट और तीन महिला शौचालयों का भी उद्घाटन किया जहां महिलाओं को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। अम्बेडकरनगर एसपी आलोक प्रियदर्शी की नई पहल से अब पुलिसकर्मियों का एक दस्ता शहर में साइकिल से घूमेगा।
आईजी संजीव गुप्ता ने बताया कि पुलिसकर्मी फिट रहें और कई अनावश्यक खर्चे भी बचाए जाएं, इसके लिए जिले के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एक साइकिल दस्ते का गठन किया है। इस दस्ते में 10 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। दस्ते को आईजी संजीव गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। आईजी संजीव गुप्ता ने कहा कि साइकिल चलाने से पुलिसकर्मी रहेंगे फिट रहेंगे और साथ ही पेट्रोल-डीजल का खर्च भी बचेगा।
साइकिल स्कॉट के नाम से जाना जाएगा दस्ता
पुलिसकर्मी रोज साइकिल से अकबरपुर थाने के शहरी इलाकों में गस्त करेंगे। इस दौरान पुलिसकर्मी लोगों को स्वस्थ रहने की टिप्स देने के साथ गली मोहल्लों में जाकर उनकी समस्या के बारे में जानेंगे और उनका समाधान करेंगे। ये दस्ता साइकिल स्कॉट के नाम से जाना जाएगा। अब शहर में पुलिस की साइकिल स्कॉट नगर की सड़कों के साथ गलियों में घूमतीं नजर आएंगी। इस स्कॉट को जल्द शहर में देखा जा सकेगा।
No comments:
Post a Comment